[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT BHU में टूटा रिकॉर्ड, पहले ही दिन मिला 1.67 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर

IIT BHU में टूटा रिकॉर्ड, पहले ही दिन मिला 1.67 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर

0
IIT BHU में टूटा रिकॉर्ड, पहले ही दिन मिला 1.67 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर
IIT BHU और छात्रों की सांकेतिक तस्वीर

IIT BHU Placement 2025: आईआईटी बीएचयू में 1 दिसंबर की रात 12 बजे जैसे ही प्लेसमेंट ड्राइव शुरू हुई, कंपनियों की लाइन लग गई. पहले दिन के पहले स्लॉट में ही 55 कंपनियों ने 209 ऑफर दिए. इसी दौरान एक स्टूडेंट को 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज मिला. वहीं न्यूनतम पैकेज भी काफी शानदार रहा, जो 47.19 लाख रुपये तक पहुंचा. सिर्फ 24 घंटे के अंदर 17 स्टूडेंट्स को एक करोड़ से ज्यादा के पैकेज ऑफर हुए. इसे देखकर साफ है कि इस बार कंपनियों की IIT BHU के टैलेंट पर खूब नजर थी.

IIT BHU में 125 कंपनियों से ऑफर

पूरा सीजन शुरुआत से ही काफी पॉजिटिव रहा. अब तक करीब 125 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने IIT BHU कैंपस से 489 छात्रों को अपनी टीम में शामिल किया है. इस बार सबसे खास बात ये है कि सिर्फ BTech ही नहीं, बल्कि IDD, MTech और PhD वाले छात्रों के लिए भी बड़े मौके खुले हैं. करीब 330 कंपनियों ने इंटरव्यू के लिए रजिस्टर किया है और 280 प्री-प्लेसमेंट ऑफर पहले ही मिल चुके हैं. ये दिखाता है कि IIT BHU का टैलेंट पूल कितनी तेजी से इंडस्ट्री को आकर्षित कर रहा है.

IIT BHU ने दी जानकारी

IIT BHU के डायरेक्टर प्रो अमित पत्रा ने प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि IIT BHU हमेशा से टेक्निकल एजुकेशन का बड़ा केंद्र रहा है और यहां के स्टूडेंट्स दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने इंडस्ट्री पार्टनर्स का भी धन्यवाद दिया, जो हर साल बड़े पैमाने पर कैंपस में आकर छात्रों को शानदार मौके देते हैं.

पिछले साल की तुलना में इस साल आईआईटी बीएचयू का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा जा रहा है. पिछले साल हाईएस्ट पैकेज 1.65 करोड़ का देखा गया था. शुरुआत में 262 जॉब ऑफर मिले थे. इस बार का प्लेसमेंट पहले ही दिन 1.67 करोड़ के पैकेज का देखा गया है.

Iit Bhu Campus Placement 2025
Iit bhu का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (image: x)

इन सेक्टर्स में जॉब ऑफर

शुरुआती फेज में जबरदस्त भागीदारी देखने को मिलेगी, क्योंकि करीब 330 बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इंटरव्यू लेने के लिए तैयार हैं. ये कंपनियां तरह-तरह के सेक्टर्स से आती हैं, जैसे कोर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और कंसल्टिंग. इससे साफ दिखता है कि IIT BHU के स्टूडेंट्स हर तरह की इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कंपनियों को यहां का टैलेंट कितना पसंद आता है.

प्रभात खबर के पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
प्रभात खबर के पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Google Microsoft रह गए पीछे, इस कंपनी ने दिलीप को दिया 1.45 करोड़ का पैकेज

Previous article चार तस्कर समेत दो शराबियों को किया गिरफ्तार
Next article बालू खनन वाले इलाके में निजी गार्ड संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel