[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग

IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग

0
IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग
आईआईएससी बेंगलुरु कॉलेज रिसर्च स्टूडेंट्स का ड्रीम कॉलेज है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Best College IISc Bangalore: भारत में अगर साइंस की पढ़ाई करनी है और विशेषकर रिसर्च करना है तो IISc Bangalore बेस्ट ऑप्शन है. भारत में आईआईएससी बेंगलुरू रिसर्च के लिए सबसे बड़ा संस्थान है. रैंकिंग में भी इस संस्थान को टॉप स्थान पर रखा गया है. यह संस्थान न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपने रिसर्च और पढ़ाई के लिए जाना जाता है. IISc Bangalore से छात्र कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि ब्रांच की पढ़ाई कर सकते हैं. साथ ही यहां एमटेक और पीएचडी कोर्स भी उपलब्ध हैं. 

IISc Bangalore Ranking: एक झलक रैंकिंग की ओर 

एनआईआरएफ रैंकिंग (IISc Bangalore NIRF Ranking) की बात करें तो रिसर्च के मामले में आईआईएससी बेंगलुरू, आईआईटी से आगे है. लेटेस्ट 2024 की रैंकिंग में रिसर्च और भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटी की लिस्ट दोनों में IISc Bangalore नंबर -1 पर है. इस रैंकिंग में किसी भी आईआईटी का नाम ऊपर है तो सिर्फ और सिर्फ इंजीनियरिंग कैटेगरी के लिए जैसे कि IIT Madras. आईआईटी मद्रास ने इंजीनियरिंग कैटेगरी में एनआईआरएफ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं QS World Ranking 2026 में दुनिया के श्रेष्ठ संस्थान में IISc बैंगलोर ने 219वीं रैंक हासिल की है. 

IISc Bangalore Admission: कैसे मिलता है दाखिला? 

आईआईएससी बेंगलुरू में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे कई ब्रांच हैं. यहां से छात्र बीई (Bachelor Of Engineering), बीटेक (IISc Banglore BTech), एमटेक और पीएचडी जैसे कोर्स कर सकते हैं. बैचलर कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा पास करनी होती है. वहीं MTech के लिए GATE परीक्षा देना जरूरी है. इस परीक्षा में पास करने वाले ही IISc Bangalore के एमटेक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. 

IISc Bangalore Cut Off: आईआईएससी बेंगलुरू का संभावित कटऑफ (जनरल कैटेगरी) 

  • कंप्यूटर साइंस: 910–870
  • इलेक्ट्रकिल इंजीनियरिंग: 845–870
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 775–815
  • सिविल इंजीनियरिंग: 760–790
  • एयरोस्पेस: 750–770
  • इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंजीनियरिंग: 825–845
  • कंप्यूटेशनल एंड डाटा साइंस: 830–850
  • आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग: 840–870
  • डाटा साइंस: 830–850

यह भी पढ़ें- माधव मिश्रा की तरह करना है Bombay High Court में काम, यहां करें अप्लाई, निकली जबरदस्त Vacancy

Previous article Today School Assembly News Headlines 21 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 21 अगस्त की समाचार सुर्खियां
Next article KING100: ‘कुली’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नागार्जुन ने अगली फिल्म के किरदार पर तोड़ी चुप्पी, बताया नायक की भूमिका निभाएंगे
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel