[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIM Udaipur MBA Course: CAT पास किए बिना भी मिल सकता है IIM में MBA का मौका, यहां देखें कोर्स से जुड़ी जानकारी

IIM Udaipur MBA Course: CAT पास किए बिना भी मिल सकता है IIM में MBA का मौका, यहां देखें कोर्स से जुड़ी जानकारी

0
IIM Udaipur MBA Course: CAT पास किए बिना भी मिल सकता है IIM में MBA का मौका, यहां देखें कोर्स से जुड़ी जानकारी
IIM Udaipur MBA Course

IIM Udaipur MBA Course: मैनजमेंट का करियर आज के समय में बहुत से छात्रों को आकर्षित करता है. ऐसे में कई युवा ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद एमबीए का कोर्स करते हैं. भारत में एमबीए करने वालों की पहली पसंद है आईआईएम. IIM में दाखिला पाना इतना आसान नहीं. यहां एडमिशन लेने के लिए छात्रों को कैट परीक्षा पास करनी होती है. कैट परीक्षा काफी टफ होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी आईआईएम है, जहां दाखिला लेने के लिए आपको कैट परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं है. 

MBA Without CAT: इस आईआईएम में दाखिले के लिए नहीं है कैट परीक्षा की जरूरत

IIMs ने कुछ ऐसे एक्जीक्यूटिव और स्पेशल प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनमें कैट की आवश्यकता नहीं होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको आईआईएम उदयपुर (IIM Udaipur) के दो कोर्स के बारे में बताएंगे, जिसमें दाखिला लेने के लिए कैट परीक्षा पास करना जरूरी नहीं है. 

IIM Udaipur MBA Course: आईआईएम उदयपुर ने शुरू किया दो नए कोर्स 

भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर (IIM Udaipur) ने कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए दो नए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स की घोषणा की है. इनमें एक है एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन प्रोडक्ट मैनेजमेंट (EPPM) और दूसरा सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम (SMP). दोनों को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जो नौकरी के साथ कोर्स करना चाहते हैं. 

MBA Course Eligibility: योग्यता 

  • किसी भी विषय में बैचलर (UG) या मास्टर्स (PG) डिग्री अनिवार्य
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, SC/ST/PwD वर्ग के लिए 45% अनिवार्य
  • प्रोडक्ट मैनेजमेंट में कम से कम 2 साल का अनुभव या किसी अन्य क्षेत्र में 5 साल या अधिक का अनुभव जरूरी

IIM MBA Course Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि
  • अब तक का कुल कार्य अनुभव
  • प्रोग्राम के प्रति आपकी मोटिवेशन और फिट

IIM MBA Course: हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

राजस्थान (Rajasthan News) स्थित आईआईएम उदयपुर द्वारा शुरू किए गए ये दो कोर्स, हाइब्रिड फॉर्मेट में होंगे यानी कि लाइव ऑनलाइन क्लासेज और IIM कैंपस विजिट दोनों का अनुभव मिलेगा. इससे कामकाजी प्रोफेशनल्स को न सिर्फ लचीलापन मिलेगा बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल एक्सपोजर भी मिलेगा. यह कोर्स 9 महीने का है, जिसमें प्रोडक्ट मैनेजमेंट के हर पहलू के बारे में सीखाया जाएगा. साथ ही उन्हें प्रोडक्ट मैनेजमेंट टूल्स और फ्रेमवर्क, ऑब्जेक्टिव, की रिजल्ट के बारे में बताया जाएगा. IIM उदयपुर ने अपने लोकप्रिय Senior Management Programme के अगले बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है

IIM MBA Course: इस कोर्स में क्या सीखाया जाएगा

  • ग्राहक की जरूरतों की पहचान 
  • डिजाइन थिंकिंग
  • रणनीतिक योजना और उसका कार्यान्वयन
  • प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड एक्सटेंशन

यह भी पढ़ें- NTET Result 2025: शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, ऐसे देखें 

यह भी पढ़ें- Best BTech College: लाखों का पैकेज, उत्तराखंड का टॉप कॉलेज, कैंपस भी है शानदार

Previous article hajipur news. हत्या मामले के दो आरोपित गिरफ्तार
Next article उर्दू मध्य विद्यालय पिथौरी में मनाया गया रक्षाबंधन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel