[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIM रांची का दबदबा, QS Executive MBA रैंकिंग 2026 में बनाई जगह

IIM रांची का दबदबा, QS Executive MBA रैंकिंग 2026 में बनाई जगह

0
IIM रांची का दबदबा, QS Executive MBA रैंकिंग 2026 में बनाई जगह

IIM Ranchi Ranking 2026: IIM रांची ने देश के दूसरे IIMs के बीच चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं ग्लोबल लेवल पर इसे 201+ बैंड में और एशिया-पैसिफिक रीजन में 33वां स्थान मिला है. QS Executive MBA Ranking दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग में से एक मानी जाती है. इसमें बिजनेस स्कूल्स को कई अहम पैमानों पर परखा जाता है.

क्या है QS Executive MBA Ranking?

QS Executive MBA Ranking में प्लेसमेंट पैकेज, अकादमिक पहचान, करियर ग्रोथ, प्रोफेशनल प्रोफाइल और डाइवर्सिटी जैसे फैक्टर शामिल होते हैं. आसान भाषा में समझें तो यह देखा जाता है कि यहां से पढ़ने के बाद स्टूडेंट्स को कितनी अच्छी नौकरी मिलती है, उनका करियर कितना आगे बढ़ता है और इंडस्ट्री में उनकी वैल्यू कितनी है.

IIM रांची ने इस रैंकिंग में सभी पैरामीटर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. खासकर करियर रिजल्ट्स में इसका प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. यहां से पढ़ने वाले प्रोफेशनल्स को अच्छी सैलरी ग्रोथ और प्रमोशन के मौके मिल रहे हैं. साथ ही उनके पास अच्छा वर्क एक्सपीरियंस और मैनेजमेंट एक्सपोजर भी है.

IIM Ranchi में इंडस्ट्री कनेक्शन और रिसर्च का फायद

IIM रांची की सफलता के पीछे उसकी इंडस्ट्री से मजबूत कनेक्टिविटी और रिसर्च पर फोकस भी बड़ा कारण है. यहां स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें रियल वर्ल्ड बिजनेस की समझ भी दी जाती है. ग्लोबल कोलैबोरेशन और नए-नए प्रोग्राम्स के जरिए संस्थान लगातार अपने स्टैंडर्ड को बेहतर बना रहा है.

Executive MBA प्रोग्राम की खास बातें

IIM रांची का Executive MBA प्रोग्राम खासतौर पर काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है. यह दो साल का प्रोग्राम है, जिसमें कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी होता है. इस कोर्स में फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, स्ट्रेटेजी और HR जैसे अहम सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं. इसके साथ ही कई ऑप्शनल सब्जेक्ट्स भी दिए जाते हैं, जिससे स्टूडेंट अपनी जरूरत के हिसाब से सीख सकें.

यह भी पढ़ें: बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन

Previous article बेमौसम बारिश से आम व लीची को नुकसान, झील में तब्दील हुईं सड़कें
Next article IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel