[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIM Lucknow में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, 580 से ज्यादा ऑफर, हाईएस्ट पैकेज 47 लाख का

IIM Lucknow में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, 580 से ज्यादा ऑफर, हाईएस्ट पैकेज 47 लाख का

0
IIM Lucknow में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, 580 से ज्यादा ऑफर, हाईएस्ट पैकेज 47 लाख का
IIM Lucknow Placement (सांकेतिक फोटो)

IIM Lucknow Placement: आईआईएम लखनऊ की 2025-27 बैच की समर प्लेसमेंट इस बार कमाल की रही है. कॉलेज के स्टूडेंट्स को 580 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले हैं. इतना ही नहीं, इस बार का स्टाइपेंड भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 47 लाख रुपये का देखा गया है. इसमें 3.95 लाख रुपये हर महीने का स्टाइपेंड ऑफर किया गया है.

IIM Lucknow Placement: कैसा रहा इस बार का प्लेसमेंट?

आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) की तरफ से जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट बताती है कि इस बार Domestic Stipend (घरेलू स्टाइपेंड) सबसे हाई पर पहुंचा है. इस रिपोर्ट के अनुसार हाईएस्ट स्टाइपेंड 3.95 लाख रुपये प्रति माह तक गया है. वहीं, इंटरनेशनल स्टाइपेंड की बात करें तो वह 2.50 लाख रुपये प्रति माह तक रहा है.

आईआईएम लखनऊ ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) के 41वें बैच और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) के 22वें बैच के लिए समर इंटर्नशिप रिपोर्ट जारी किया है. इस रिकॉर्ड प्रदर्शन से यह साफ होता है कि IIM Lucknow ने छात्रों को सही तरीके से तैयार किया है और इंडस्ट्री द्वारा उस टैलेंट पर भरोसा जताया है.

समर प्लेसमेंट रिपोर्ट

इस साल समर प्लेसमेंट सीजन छात्रों के लिए काफी अच्छा रहा. पिछले सालों के मुकाबले इस बार कंपनियों ने ज्यादा ऑफर दिए और स्टाइपेंड (stipends) में भी बढ़ोतरी देखी गई. इस बार सबसे घरेलू स्टाइपेंड 3.95 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंचा, जो अब तक का शानदार आंकड़ा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय वजीफा 2.5 लाख रुपये प्रति माह तक गया, जिससे साफ दिखता है कि ग्लोबल कंपनियों की दिलचस्पी भारतीय टैलेंट में बढ़ रही है.

औसतन छात्रों को लगभग 1.67 लाख रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिला, जबकि मीडियन यानी औसत मध्य वजीफा 1.72 लाख रुपये प्रति माह रहा. इसका मतलब है कि ज्यादातर छात्रों को एक अच्छा और स्थिर पैकेज मिला है.

सबसे खास बात यह रही कि टॉप 50% छात्रों ने औसतन 2.18 लाख रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड हासिल किया. इससे यह भी साबित होता है कि मेहनती और स्किल्ड स्टूडेंट्स के लिए कंपनियों में काफी अच्छे मौके मौजूद हैं.

कुल मिलाकर, इस साल का समर प्लेसमेंट सीजन छात्रों के लिए उम्मीदों से बेहतर रहा. न सिर्फ पैकेज बढ़े, बल्कि नई-नई कंपनियों ने भी कैंपस विजिट किया, जिससे छात्रों के पास चुनने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज से Google में एंट्री, शनमुख बनीं Software Engineer

आईआईएम लखनऊ की फीस कितनी है?

IIM लखनऊ (IIM Lucknow) में MBA प्रोग्राम की कुल फीस लगभग 19.25 लाख है. यह फीस छह सत्रों (terms) में चुकानी होती है. पिछले साल की तुलना में फीस में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. एससी (SC) और एसटी (ST) कैटेगरी के छात्रों के लिए फीस स्ट्रक्चर थोड़ा अलग हो सकता है, क्योंकि उन्हें कुछ छूट और स्कॉलरशिप मिलती हैं.

आईआईएम लखनऊ में प्लेसमेंट कैसे हैं?

IIM लखनऊ (IIM Lucknow) ने इस बार अपने इतिहास के सबसे बड़े बैच के लिए 100% प्लेसमेंट हासिल किया है. 576 छात्रों के लिए 600 से ज्यादा ऑफर आए. स्टूडेंट्स को कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, आईटी, एनालिटिक्स, सेल्स और मार्केटिंग, ऑपरेशंस और ई-कॉमर्स जैसी फील्ड्स में टॉप कंपनियों ने जॉब दी. यह दिखाता है कि IIM लखनऊ के स्टूडेंट्स की मार्केट में बहुत अच्छी डिमांड है.

क्या आईआईएम लखनऊ अन्य आईआईएम से बेहतर है?

IIM लखनऊ और IIM मुंबई, दोनों ही देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में गिने जाते हैं. NIRF रैंकिंग 2024 में IIM मुंबई 6वें और IIM लखनऊ 7वें स्थान पर है. दोनों संस्थान कई सालों से लगातार टॉप 10 में बने हुए हैं. हर साल ये दोनों कॉलेज शानदार प्लेसमेंट और उच्च गुणवत्ता की मैनेजमेंट एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं.

Previous article प्रमुख : अपनी समस्याओं व रोजगार संकट से कराया अवगत
Next article बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से व्यवसायियों की सतर्कता जरूरी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel