[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIM बोधगया से करें MBA, देखें फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल्स

IIM बोधगया से करें MBA, देखें फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल्स

0
IIM बोधगया से करें MBA, देखें फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल्स
IIM Bodh Gaya Admission स्टूडेंट्स की फोटो (Image: Instagram)

IIM Bodh Gaya Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बोधगया इंडिया के पॉपुलर आईआईएम इंस्टीट्यूट में से एक है, जो अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां पर एमबीए उन स्टूडेंट्स के लिए है जो मैंनेजमेंट, लीडरशिप और बिजनेस स्किल्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आईआईएम बोधगया के एमबीए में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देनी पड़ती है. एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए हर साल स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में फॉर्म भरते हैं. इस कोर्स से स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट, बिजनेस जैसे फील्ड में आधुनिक समझ होने लगती है.

IIM Bodh Gaya Admission Process: एडमिशन प्रक्रिया

आईआईएम बोधगया के एमबीए में एडमिशन मुख्य रूप से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) पर बेस्ड होता है. कैट एग्जाम हर साल नवंबर-दिसंबर के बीच लिया जाता है. कैट का रिजल्ट आने के बाद कॉलेज अपना कट-ऑफ जारी करता है, जो स्टूडेंट्स शॉर्टलिस्ट होतें हैं, उन्हें दूसरे राउंड के लिए बुलाया जाता है. इस राउंड में लिखित परीक्षा (WAT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) होता है.

इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में स्टूडेंट्स के लिखने के तरीके, कॉन्फिडेंस और उनके समझ को देखा जाता है. इसके बाद कॉलेज सभी मार्क्स को जोड़कर फाइनल लिस्ट बनाती है. इसमें शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स को एडमिशन ऑफर मिलता है जिसके बाद स्टूडेंट्स दिए गए समय पर फीस जमा करके और सारे एडमिशन प्रोसेस को पूरा करके MBA में सीट रिजर्व कर लेते हैं.

IIM Bodh Gaya Fees Structure: एमबीए की कितनी है फीस?

आईआईएम बोधगया (IIM Bodh Gaya) में 2 साल की एमबीए की फीस लगभग 17.96 लाख है . इसे 6 टर्म में दिया जाता है, जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल चार्ज और अन्य फीस शामिल होते हैं. हॉस्टल फीस को मिलाकर कुल फीस लगभग 18.22 लाख तक पहुंच सकती है.

एमबीए सीट डिटेल्स

एमबीए में एडमिशन लेने के लिए ग्रेजुएशन में लगभग 50% मार्क्स ( ST SC OBC के लिए 45%) की जरूरत होती हैं. इसके साथ CAT, XAT, CMAT जैसी परीक्षा पास करनी होती है. आईआईएम बोधगया में कुल सीट लगभग 300 से 330 के बीच होती है. इन सीटों पर एडमिशन कैट की परीक्षा , इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है.

IIM Bodh Gaya Seat Details यहां डायरेक्ट चेक करें.

डॉक्यूमेंट डिटेल्स

इसमें शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपने एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन से जुड़े सभी सर्टिफिकेट को लाना पड़ता है. इसमें 10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट शामिल होती है और साथ ही जिन छात्रों का ग्रेजुएशन पूरा हो गया है, उन्हें डिग्री सर्टिफिकेट भी देना होता है. आईआईएम बोधगया में एमबीए में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को सही जानकारी, सही तैयारी और सभी पॉइंट्स को समझना जरूरी होता है.

-(स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस का दबदबा हुआ कम, इस ब्रांच को मिला 71 लाख का पैकेज

नोट: इस आर्टिकल में बताई गई सभी डिटेल्स IIM Bodh Gaya की ऑफिशियल वेबसाइट- iimbg.ac.in से ली गई है. एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र वेबसाइट पर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Previous article Android vs iOS 2025: कौन सा मोबाइल OS है सबसे बेहतर?
Next article Bihar: सत्ता के केंद्र में होंगे सम्राट, गृह मंत्री के लिए तैयार हो रहा 5 कमरों वाला हाईटेक ऑफिस 
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel