[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions MBA के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज, हाईएस्ट पैकेज 21 लाख का, जानें फीस

MBA के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज, हाईएस्ट पैकेज 21 लाख का, जानें फीस

0
MBA के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज, हाईएस्ट पैकेज 21 लाख का, जानें फीस
IIM बोधगया कैंपस की फोटो

IIM Bodh Gaya Admission 2026: बिहार का बोधगया एक प्रसिद्ध जगह और बुद्ध की इस पावन भूमि पर स्थित IIM बोधगया तेजी से आगे बढ़ रहा है. NIRF Ranking में 31वें स्थान और IIM में 16वें स्थान पर यह संस्थान अपनी कठिन पढ़ाई, प्रैक्टिकल नॉलेज और माइंडफुल लीडरशिप के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ने वाले छात्र मैनेजमेंट सेक्टर में अच्छा काम कर रहे हैं. यहां के दो साल का एमबीए प्रोग्राम युवाओं के लिए बेहतरीन करियर शुरू करने का एक मजबूत आधार बन गया है. ऐसे में आइए डिटेल्स में जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे लेना है, MBA की फीस क्या होगी और प्लेसमेंट कैसा रहा है.

IIM Bodh Gaya Admission 2026: कैसे लें एडमिशन?

IIM बोधगया में एमबीए में दाखिला पाने के लिए मुख्य रूप से कैट परीक्षा पर निर्भर करता है. योग्यता कि बात करें तो आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक (जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए) या 45% अंक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए) होने चाहिए.

चयन प्रक्रिया

  • कैट परीक्षा दें और अच्छा स्कोर लाएं.
  • शॉर्टलिस्ट होने पर कॉमन एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) के तहत पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) होगा, जो ऑफलाइन मोड में होता है.
  • अंतिम चयन में कैट स्कोर का वेटेज 50%, इंटरव्यू 25% और प्रोफाइल (पढ़ाई, काम का अनुभव, एक्स्ट्रा एक्टिविटी) 25% रहता है.
  • कुल सीटें: 300

IIM Bodh Gaya MBA Fees: फीस स्ट्रक्चर (2026-28 बैच)

  • प्रोग्राम फीस: 17.96 लाख रुपये (दो साल के लिए).
  • प्रति वर्ष: 8.98 लाख रुपये.
  • ट्यूशन फीस: 1,60,000 रुपये
  • हॉस्टल रेंट: 41,000 रुपये
  • एकेडमिक चार्जेस: 80,000 रुपये
  • अन्य (स्टूडेंट एक्टिविटी, करियर डेवलपमेंट आदि)

IIM Bodh Gaya MBA Fee Structure Check Here

वन टाइम पेमेंट: एडमिशन फीस 15,000 रुपये + सिक्योरिटी मनी (रिफंडेबल) 25,000 रुपये है. इसके अलावा मेस और लॉन्ड्री डिपॉजिट 26,000 रुपये (पहले टर्म में) है. मेडिकल इंश्योरेंस संस्थान देती है. वहीं, जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. बता दे कि कॉलेज हर साल फीस में बदलाव करता रहता है ऐसे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

IIM Bodh Gaya Placement: कैसा रहा प्लेसमेंट?

IIM बोधगया के प्लेसमेंट हर साल बेहतर हो रहे हैं. 2023-25 बैच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड:-

  • हाईएस्ट पैकेज: 21 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • एवरेज पैकेज: 13 लाख रुपये
  • मीडियन पैकेज: 12 लाख रुपये
  • प्लेसमेंट दर : 90% से ज्यादा

पिछले सेशन में यहां 150 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं, जिनमें ICICI बैंक, एचएसबीसी, बीएनवाई मेलन, पीडब्ल्यूसी, डेलॉइट, एक्सेंचर, एचसीएल, कोटक, टाटा जैसी कंपनियां शामिल हैं. IIM बोधगया के छात्रों को बैंकिंग, आईटी/एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, सेल्स-मार्केटिंग और हेल्थकेयर में अच्छा पैकेज मिला है.

क्यों चुनें IIM बोधगया?

शांत वातावरण, मॉडर्न क्लासरूम, स्पेशलिस्ट फैकल्टी और इंडस्ट्री कनेक्शन यहां की खासियत हैं. संस्थान माइंडफुलनेस पर भी जोर देता है, जो आज के जीवन में बहुत जरूरी है. तो अगर आप एमबीए करना चाहते हैं तो अभी से कैट की तैयारी शुरू करें. ऑफिशियल वेबसाइट iimbg.ac.in पर नियमित अपडेट चेक कर सकते हैं.

-भूमि शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: बिहार की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी! यहां से पढ़कर निकले बड़े-बड़े नेता, इस तरह मिलेगा एडमिशन

Previous article Motihari News: नवविवाहिता के शरीर से जेवर ले उड़े चोर, घर में रखा मीट-दूध भी चट कर गए
Next article BHAGALPUR : अपने निर्धारित समय से एक घंटा 45 मिनट लेट खुलेगी गरीब रथ एक्सप्रेस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel