[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions QS रैंकिंग टॉप 100 में IIM बेंगलुरु का जलवा, रैंक गिरने के बाद भी देश में नंबर 1

QS रैंकिंग टॉप 100 में IIM बेंगलुरु का जलवा, रैंक गिरने के बाद भी देश में नंबर 1

0
QS रैंकिंग टॉप 100 में IIM बेंगलुरु का जलवा, रैंक गिरने के बाद भी देश में नंबर 1
IIM बेंगलुरु कैंपस बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

IIM Bengalore QS Ranking 2026: दुनियाभर की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी हो गई है. इस साल एक बार फिर से बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीटीयूट ऑफ मैनेजमेंट यानी IIM Banglore का जलवा देखने को मिला है. QS Ranking Executive MBA की लिस्ट में आईआईएम बेंगलुरु रैंक गिरने के बाद भी अच्छे पोजिशन पर है.

7 बिजनेस स्कूल QS रैंकिंग में शामिल

इस साल कुल 7 भारतीय बिजनेस स्कूल इस रैंकिंग में शामिल हुए हैं. सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन असली ट्विस्ट यह है कि टॉप 100 में सिर्फ आईआईएम बेंगलुरु ही पहुंच पाया. मतलब बाकी कॉलेज अभी भी लंबी रेस की तैयारी में हैं. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन टॉप पोजीशन पर अभी भी दूसरे देशों का दबदबा है.

QS Ranking 2026 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के टॉप प्लेयर्स

संस्थानदेशरैंक
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर बिजनेस स्कूलसिंगापुर14
मेलबर्न बिजनेस स्कूलऑस्ट्रेलिया29
नानयांग बिजनेस स्कूलसिंगापुर35
सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीसिंगापुर38
यूएनएसडब्ल्यू एजीएसएमऑस्ट्रेलिया39
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी बिजनेस स्कूलऑस्ट्रेलिया40
पेकिंग यूनिवर्सिटी एचएसबीसी बिजनेस स्कूलचीन47
फुदान यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंटचीन50

आईआईएम बेंगलुरु अभी भी भारत का स्टार प्लेयर बना हुआ है. रैंक थोड़ी ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन असली बात है लगातार टॉप 100 में बने रहना. बाकी भारतीय कॉलेजों के लिए यह एक तरह का टारगेट भी है कि उन्हें भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनानी होगी.

रैंकिंग में आई गिरावट

अब आप सोच रहे होंगे कि रैंक गिर गई तो क्या खास रहा. तो सुनिए, असली गेम कुछ और ही है. नियोक्ताओं की नजर में यह संस्थान अभी भी सुपरहिट है और इस मामले में इसे दुनिया में 42वां स्थान मिला है. वहीं पढ़ाई के बाद करियर के मौके यानी नौकरी और ग्रोथ के मामले में 47वां स्थान मिला है. आसान भाषा में कहें तो यहां पढ़ोगे तो आगे रास्ता खुलने के चांस काफी अच्छे हैं.

यह भी पढ़ें: IIT-NIT नहीं, इस कॉलेज से पढ़कर अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट

Previous article मूसलाधार बारिश व बज्रपात से 37 ट्रांसफार्मर जले, 31 तुरंत बदले गये
Next article मक्का के रेट में आयी तेजी से बढ़ गई पूर्णिया के किसानों के चेहरे की रौनक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel