[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

0
IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब
IIIT Surat : स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIIT Surat Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सूरत गुजरात का एक पॉपुलर टेक्नोलॉजीकल इंस्टीट्यूट है, जहां कंप्यूटर साइंस से रिलेटेड पढ़ाई कराई जाती है. इस कॉलेज को भारत सरकार द्वारा Public-Private Partnership (PPP) मॉडल के तहत बनाया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को आईटी और टेक्नोलॉजीकल के सेक्टर में अच्छी शिक्षा मिल सकें. बता दें कि इस कॉलेज में इस बार हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.20 करोड़ का देखा गया है.

यहां मॉडर्न पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेहतर जॉब और प्लेसमेंट के मौके भी मिलते हैं. वर्तमान में IIIT सूरत की एजुकेशनल एक्टिविटीज व क्लासेस SVNIT सूरत के कैंपस में चलती है. यहां की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पढ़ाई के कारण छात्रों के बीच यह कॉलेज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIIT Surat में एडमिशन प्रक्रिया क्या है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के अवसर क्या-क्या है.

IIIT Surat Admission: एडमिशन प्रोसेस

IIIT सूरत में एडमिशन पूरी तरह नेशनल लेवल की परीक्षा के द्वारा होता है. इस कॉलेज में सिर्फ JEE Main एग्जाम के माध्यम से एडमिशन मिलता है. यहां में डायरेक्ट एडमिशन या मैनेजमेंट कोटा नहीं होता है. IIIT सूरत में BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main के रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है. यहां एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट लेना जरूरी होता है. MTech कोर्स के लिए GATE एग्जाम पास करना पड़ता है.

IIIT Surat Fees: फीस स्ट्रक्चर

IIIT सूरत में BTech कोर्स की फीस लगभग 8.3 लाख रुपये हैं, जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल , मेस और अन्य सभी की अलग होती है. फीस MTech कोर्स (2 साल) की कुल फीस लगभग 2.5 लाख रुपये हैं. PhD कोर्स की फीस लगभग 66,000 है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitsurat.ac.in चेक कर सकते हैं.

IIIT Surat BTech Fees Structure 2025-26 Check Here

IIT Surat Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

IIIT सूरत में पढ़ाई के बाद जॉब व इंटर्नशिप पाने का अच्छा मौका मिलता है. हर साल कई बड़ी कंपनियां कॉलेज कैंपस में आकर स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेसमेंट ऑफर देती है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Amazon, Morgan Stanley, Motive, Pay Pal, Meesho और Modus स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच के स्टूडेंट्स का औसत पैकेज लगभग 16.40 लाख रुपये देखा गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) ब्रांच के स्टूडेंट्स का औसत पैकेज 2024-25 में 14.37 लाख रुपये है. यहां लगभग 70% स्टूडेंट्स को हर साल प्लेसमेंट ऑफर मिलता है. वहीं, हाईएस्ट पैकेज 1.20 करोड़ रुपये का रहा है.

यह भी पढ़ें : IIM Udaipur में पढ़ाई का सपना: जानें एडमिशन, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की पूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel