[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

0
Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद
IIIT Pune Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIIT Pune Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पुणे (IIIT) भारत का एक उभरता हुआ फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट  है. यह इंस्टीट्यूट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और कंप्यूटर साइंस के सेक्टर में हाई एजुकेशन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के मोटिव से शुरू किया गया. पुणे शहर, जो देश का मेन एजुकेशन और आईटी हब माना जाता है. IIIT Pune पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बेस्ड है. कम समय में ही इस कॉलेज ने अपने बेहतर प्लेसमेंट, मॉडर्न फैसिलिटी और अच्छे फैकल्टी के कारण स्टूडेंट्स के बीच खास पहचान बना ली है. 

जो स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए IIIT Pune एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. आइए जानते हैं कि आईआईआईटी पुणे एडमिशन कैसे लें, फीस और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है. 

IIIT Pune Admission: एडमिशन प्रोसेस 

IIIT Pune में एडमिशन मुख्य रूप से नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम JEE Main के माध्यम से किया जाता है. यह प्रोसेस पूरी तरह से मेरिट बेस्ड होती है. BTech में एडमिशन लेने के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

उपलब्ध कोर्स 

IIIT पुणे मुख्य रूप से BTech प्रोग्राम प्रोवाइड करता है. इसके अलावा समय-समय पर इंस्टीट्यूट नए कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम भी शुरू करता है. नीचे बीटेक कोर्स के नाम दिए गए हैं- 

  • BTech in Computer Science and Engineering (CSE)
  • BTech in Electronics and Communication Engineering (ECE)

फीस स्ट्रक्चर 

आईआईआईटी पुणे में BTech कोर्स की फीस 2025-29 बैच का लगभग 1,61,250 रुपये (1 सेमेस्टर) है. वहीं MTech कोर्स की फीस लगभग 87,450 रुपये (1 सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitp.ac.in चेक कर सकते हैं. 

IIIT Pune Fees Structure 2025-26 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

IIIT पुणे में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां 2024-25 में बीटेक CSE ब्रांच में प्लेसमेंट रेट 75.7% है. वहीं एमटेक ECE ब्रांच का प्लेसमेंट रेट 72.73% है. 2025 में BTech CSE के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 45 लाख का देखा गया है. Google, Amazon, Microsoft, Deloitte और Infosys जैसी टॉप कंपनियां इस कॉलेज में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.  

यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद बेस्ट चॉइस, जानें NIT आंध्र प्रदेश में एडमिशन और प्लेसमेंट डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel