[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions छात्रों के पास एक और मौका! इग्नू के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी 

छात्रों के पास एक और मौका! इग्नू के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी 

0
छात्रों के पास एक और मौका! इग्नू के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी 
इग्नू (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IGNOU TEE June 2026 Last Date: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. अब छात्र 26 अप्रैल 2026 तक बिना लेट फीस के अप्लाई कर सकते हैं. पहले यह डेडलाइन 10 अप्रैल थी.

इग्नू ने कहा कि संबंधित और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से, यूनिवर्सिटी ने जून 2026 सेशन के अंत में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. यह फॉर्म ODL और ऑनलाइन दोनों कोर्सेज के लिए लागू है.

देखें IGNOU की ऑफिशियल नोटिस

IGNOU TEE June 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • अप्लाई करने के लिए IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर स्टूडेंट्स सर्विस के कॉर्नर में जाएं.
  • इसके बाद एडमिशन टैब पर क्लिक करें.
  • यहां अलग -अलग प्रोग्राम जैसे कि ODL या ऑनलाइन पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें.
  • अप्लाई करने के लिए फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें.

फॉर्म भरते वक्त इन डिटेल्स का रखें ध्यान

छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से एग्जाम फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय उन्हें

  • एनरोलमेंट नंबर
  • कोर्स/प्रोग्राम डिटेल
  • परीक्षा केंद्र का चयन
  • जैसी जानकारी सावधानी से भरनी होगी

लेट फीस के साथ भी मिलेगा मौका

जो छात्र नई लास्ट डेट तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ भी अप्लाई करने का मौका मिलेगा. ऐसे कैंडिडेट्स 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच लेट फीस देकर अप्लाई कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

IGNOU जून 2026 की TEE परीक्षा 1 जून से 15 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा ट्रेडिशिनल ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर) में होगी. परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026: सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Previous article बिहार के अगले सीएम पर चिराग पासवान बोले- मैं रेस में नहीं, सरकार का चेहरा बदलेगा लेकिन फॉर्मूला वही रहेगा
Next article दुमका में अज्ञात हमलावरों ने दंपत्ति को बनाया निशाना, पत्नी गंभीर रूप से घायल 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel