[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions इग्नू दिसंबर टीईई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

इग्नू दिसंबर टीईई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

0
इग्नू दिसंबर टीईई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IGNOU की फोटो (PC: Twitter)

IGNOU TEE December 2025: इग्नू यानी इंडियन ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2025 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी स्टूडेंट्स इग्नू से पढ़ाई कर रहे हैं और टीईई में शामिल होना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इसलिए उम्मीदवारों को अपने घर से ही रजिस्ट्रेशन करना होगा.

IGNOU TEE December 2025 Date: कब होंगी परीक्षाएं?

इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है. इसलिए कैंडिडेट्स को समय रहते अपना फॉर्म भरना बेहद जरूरी है ताकि उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका मिल सके. इस बार परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 को समाप्त होगी. इसके लिए छात्रों को अपनी तैयारी समय पर शुरू करनी चाहिए ताकि बिना तनाव के परीक्षा दी जा सके.

IGNOU TEE Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर “IGNOU TEE December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको लॉगिन या नया यूजर बनाना होगा. अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें अन्यथा नया अकाउंट बनाएं.
  • अकाउंट बनने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, कोर्स डिटेल्स, पता इत्यादि सही-सही भरें.
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, फोटोग्राफ, एडमिट कार्ड इत्यादि) अपलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI) के माध्यम से करें.
  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होते ही एक कन्फर्मेशन मेसेज या ईमेल आपके रजिस्टरड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा.

IGNOU December TEE 2025 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें.

इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से और सही जानकारी भरकर पूरा करें. गलत जानकारी भरने से आवेदन रद्द हो सकता है. इग्नू टीईई का यह फॉर्म सभी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बिना परीक्षा में बैठना संभव नहीं है.

फीस डिटेल्स

छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल कोर्स के लिए प्रति कोर्स 200 रुपये भुगतान करना होगा. 21 अप्रैल से अभ्यर्थियों से 1100 रुपये लेट फीस लगेगी. 4 क्रेडिट तक की प्रैक्टिकल फीस 300 रुपये और 5 क्रेडिट से ऊपर 500 रुपये प्रति कोर्स की फीस है.

यह भी पढ़ें: JEECUP Counselling 2025: पाॅलिटेक्निक एडमिशन के लिए राउंड 7 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें Check

Previous article पूर्णिया महिला महाविद्यालय में पुराने अभिलेखों के संरक्षण पर जोर
Next article संगीत का अंकपत्र व प्रोविजनल दे विवि : सौरभ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel