[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions पीएचडी में लेना है दाखिला, यहां होगा इंटरव्यू के आधार पर चयन

पीएचडी में लेना है दाखिला, यहां होगा इंटरव्यू के आधार पर चयन

0
पीएचडी में लेना है दाखिला, यहां होगा इंटरव्यू के आधार पर चयन
IGNOU PhD Admission 2025

IGNOU PhD Admission 2025: अगर आप भी इग्नू से पीएचडी करना चाहते हैं तो ये काम की खबर है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 24 विषयों में पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है. IGNOU के पीएचडी कोर्स के लिए एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होगा. 

IGNOU PhD Admission 2025: साइंस, लॉ समेत 24 विषयों से कर सकते हैं पीएचडी 

इग्नू ने साइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन और लॉ समेत 24 विषयों के लिए पीएचडी कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou-phd.samarth.edu.ir पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

IGNOU PhD Entrance Exam Date: कब होगी परीक्षा?

इग्नू के पीएचडी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जिसका आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. 

IGNOU PhD Eligibility: देखें योग्यता 

  • JRF के साथ वैलिड UGC NET
  • वैलिड UGC NET Score 

IGNOU PhD Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया 

  • JRF कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा 
  • JRF के साथ वैलिड यूजीसी नेट वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू में 100 प्रतिशत वेटेज होगा (इंटरव्यू में 3 भाग होंगे, जिनमें रिसर्ट मैथेडोलॉजी -40 प्रतिशत, विषय डोमेन -40 प्रतिशत और कम्युनिकेशन स्किल -20 प्रतिशत होगा)

IGNOU Admission Application Fees: 1000 रुपये है आवेदन शुल्क 

इग्नू पीएचडी कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है. वहीं आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी.

IGNOU Reservation: इन वर्ग वाले कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं सीट 

IGNOU पीएचडी कार्यक्रम की कुल सीटों का 5 प्रतिशत विकलांक कैटेगरी से आने वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित किया जाएगा (40 % से कम विकलांगता वाले कैंडिडेट्स). हालांकि, विकलांगता वाले कैंडिडेट्स को SC/ST/OBC और जनरल में शामिल नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- इस राज्य के पास है सबसे ज्यादा IIT, देखें आपके State का क्या है हाल 

Previous article Gold Earrings for Teej 2025: तीज पर बनिए सबसे खूबसूरत, पहनिए गोल्ड की ये ट्रेंडिंग ईयररिंग्स, नया कलेक्शन अभी देखें
Next article झारखंड-बिहार के लोगों को नहीं है विदेश जाने का शौक! इस राज्य के लोग दुनिया की सैर करने में सबसे आगे, देखिए आंकड़े
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel