[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions डिप्लोमा से लेकर PG तक, IGNOU में जारी है दाखिले की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

डिप्लोमा से लेकर PG तक, IGNOU में जारी है दाखिले की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

0
डिप्लोमा से लेकर PG तक, IGNOU में जारी है दाखिले की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन
NIRF India Rankings 2025

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएशन से लेकर पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इग्नू में जुलाई सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें इग्नू में दाखिला लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

IGNOU Courses 2025: इग्नू में किन-किन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं

इग्नू में एडमिशन की प्रक्रिया साल में दो बार आयोजित की जाती है. इग्नू द्वारा ऑफर किए जाने वाले कुछ प्रमुख विषय-  

  • हिंदी 
  • अंग्रेजी 
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान 
  • समाजशास्त्र 
  • मनोविज्ञान 
  • अर्थशास्त्र 
  • लोक प्रशासन
  • मानव विज्ञान 
  • संस्कृत 
  • उर्दू
  • दर्शनशास्त्र 
  • शिक्षा 
  • गृह विज्ञान 
  • गणित 
  • जैव रसायन 
  • सामाजिक कार्य
  • पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया 
  • वाणिज्य 
  • पर्टयन और यात्रा प्रबंधन 

IGNOU Admission 2025: कहां और कैसे करें आवेदन?

इग्नू में जुलाई सत्र के लिए सभी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. डिप्लोमा, बैचलर्स, मास्टर्स और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2025 है.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होमपेज पर ‘एडमिशन सेक्शन’ में जाएं
  • इस सेक्शन में जाने के बाद ‘Apply For Online Program’ पर क्लिक करें 
  • अब आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

IGNOU Admission 2025: दूसरा और तीसरा सेमेस्टर पूरा करने पर मिलेगा स्कोरकार्ड

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले दो सेमेस्टर (स्नातक स्तर पर अध्ययन का पहला वर्ष) सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 44 क्रेडिट जमा करके कार्यक्रम से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें स्नातक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. इसी प्रकार स्नातक स्तर पर अध्ययन के दूसरे वर्ष (सेमेस्टर 4) तो सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों (84 क्रेडिट जमा करनेवाले0 को स्नातक डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा. तीसरे वर्ष के पूरा होने पर, संबंधित विषय में मेजर के साथ स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी. वहीं ग्रेजुएशन स्तर पर सभी 4 वर्ष (8 सेमेस्टर) सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित विषय में स्नातक ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी. अन्य संस्थानों से आने वाले छात्रों को दूसरे साल में ही प्रवेश दिया जाएगा वो भी प्रमाणपत्र और डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद.

यह भी पढ़ें- बिहार में MBBS और BDS कोर्स के लिए दाखिले की आज अंतिम तारीख, भूल से भी न करें ये गलती 

यह भी पढ़ें- नहीं लगेगी लंबी लाइन, KGMU में MBBS और BDS दाखिले की प्रक्रिया हुई आसान, इस तरह करें आवेदन

Previous article Kartavya Bhavan: PM मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत
Next article Shukra Gochar 2025: जन्माष्टमी के बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों के लिए होगा बेहद शुभ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel