[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions How Many BTech Seats: इतने मार्क्स पर IIT Delhi में तुरंत मिल जाएगा एडमिशन, देखें बीटेक कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें

How Many BTech Seats: इतने मार्क्स पर IIT Delhi में तुरंत मिल जाएगा एडमिशन, देखें बीटेक कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें

0
How Many BTech Seats: इतने मार्क्स पर IIT Delhi में तुरंत मिल जाएगा एडमिशन, देखें बीटेक कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें
How Many BTech Seats in IIT Delhi

How Many BTech Seats: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जब भी किसी अच्छे कॉलेज का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT का ही नाम आता है. इन संस्थानों में भी IIT Delhi को भारत के सर्वश्रेष्ठ बीटेक कॉलेजों में शीर्ष स्थान प्राप्त है. इसकी वजह यहां की बेहतरीन फैकल्टी, अत्याधुनिक लैब्स, और शानदार कैंपस प्लेसमेंट हैं.

हर साल हजारों छात्र IIT Delhi में बीटेक करने का सपना देखते हैं, खासकर कंप्यूटर साइंस ब्रांच में, जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. बता दें कि इस कॉलेज का अक ब्रांच अब अबू धाबी में भी है. यहां भी बीटेक के कई ब्रांच में दाखिला शुरू हो गया है.

IIT Delhi How Many BTech Seats: कितनी है बीटेक की सीटें?

JoSAA 2025 की सीट मैट्रिक्स में बताया गया है कि आईआईटी दिल्ली में ग्रेजुएशम लेवल पर कुल 1209 सीटें हैं. इसमें बीटेक कोर्स में कुल 865 सीटें हैं. इसके अलावा BTech+MTech कोर्स के लिए दाखिला होता है. कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे ज्यादा मशहूर है.

IIT Delhi BTech Computer Science Admission यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

IIT Delhi में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच के लिए कुल 173 सीटें निर्धारित की गई हैं. इन सीटों के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार JEE Advanced परीक्षा में शामिल होते हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हैं. सीमित सीटों के कारण यहां एडमिशन लेना आसान नहीं होता.

कितने मार्क्स पर एडमिशन?

उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर ही सीट मिलती है, और कटऑफ हर साल बदलता रहता है. सीटें OBC, SC, ST और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग आरक्षित होती हैं, लेकिन जनरल कैटेगरी के लिए भी मुकाबला काफी तगड़ा रहता है.

कंप्यूटर साइंस ब्रांच IIT Delhi की सबसे लोकप्रिय शाखाओं में शामिल है, इसलिए यहां कटऑफ हमेशा ऊंचा जाता है. पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो जनरल कैटेगरी में JEE Advanced में 98 से 99 परसेंटाइल तक अंक लाने वाले छात्र ही सीट हासिल कर पाते हैं. इसका मतलब साफ है कि अगर IIT Delhi के कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला चाहिए तो पिछले साल क्लोजिंग रैंक 116 था.

IIT Delhi Placement Record: प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार

IIT Delhi का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देशभर में बेहतरीन माना जाता है. यहां बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां हर साल करोड़ों के पैकेज लेकर आती हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियां लगातार IIT Delhi के टॉप टैलेंट को हायर करती हैं.

इसके अलावा, यहां की फैकल्टी भी रिसर्च, इनोवेशन और प्रोजेक्ट गाइडेंस में छात्रों का पूरा सहयोग करती है. यही वजह है कि छात्र कंप्यूटर साइंस जैसी टॉप ब्रांच के लिए IIT Delhi को पहली पसंद मानते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- home.iitd.ac.in पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें: JEE में हार नहीं मानी, ड्रॉप ईयर में प्लानिंग बदली, और बन गए IITian!

Previous article पढ़ना चाहती हूं महाराज जी… सीएम योगी से बोली पंखुड़ी, मिला ऐसा जवाब कि आंखें भर आईं
Next article Health Tips: पोषक तत्वों से भरपूर है पिस्ता, जानिए इसके सेवन से हमें किस तरह के लाभ मिलते हैं
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel