[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions सिर्फ 1500 रुपये में बोलना सीखें English, इस कॉलेज ने शुरू की है Special Course 

सिर्फ 1500 रुपये में बोलना सीखें English, इस कॉलेज ने शुरू की है Special Course 

0
सिर्फ 1500 रुपये में बोलना सीखें English, इस कॉलेज ने शुरू की है Special Course 
60 दिन में सीखें अंग्रेजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

English Speaking Course: बहुत से लोग होते हैं जिनकी अंग्रेजी भाषा कमजोर होती है. हालांकि, वे इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा कोर्स शुरू किया है, जिसके तहत छात्र सिर्फ 60 दिनों में ही अपनी अंग्रेजी सुधार सकेंगे. हम बात कर रहे हैं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM) की. 

English Speaking Course: 1500 में सीखें अंग्रेजी 

CSJM ने 60 दिनों में अंग्रेजी सीखने का कोर्स शुरू किया है. ये कोर्स छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल, दोनों के लिए है. यह कम्युनिकेटिव इंग्लिश (Communicative English) का सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसकी फीस मात्र 1500 रुपये तय की गई है. 

English Speaking Course: कितने दिन चलेगा ये कोर्स? 

यह कोर्स 1 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा. इसमें हर दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक कक्षा होगी. 60 दिन के इस कोर्स में हर दिन सिर्फ एक घंटे की पढ़ाई होगी. इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य कामकाजी प्रोफेशनल्स और छात्रों को अंग्रेजी सीखाना. 

English Speaking Course: क्या-क्या सीखाया जाएगा कोर्स में? 

  • विद्यार्थियों को रोजाना अंग्रेजी का अभ्यास कराया जाएगा
  • अंग्रेजी में संवाद करना आसानी से सीख जाएंगे
  • सिर्फ ग्रामर ही नहीं, बल्कि बोलचाल की अंग्रेजी पर भी पूरा जोर रहेगा 

English Speaking Course: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता 

इस कोर्स में दाखिले के लिए किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं है. चाहे विद्यार्थी हों या नौकरीपेशा लोग, कोई भी इच्छुक व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है. किसी भी एजुकेशनल बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

English Speaking Course: करियर और नौकरी में मिलेगा फायदा

आज के दौर में अच्छी अंग्रेजी बोलना करियर और नौकरी, दोनों के लिए बेहद जरूरी हो गया है. इंटरव्यू हो, प्रेजेंटेशन हो या ऑफिस की मीटिंग, हर जगह अंग्रेजी अहम भूमिका निभाती है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद प्रतिभागी न सिर्फ आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में बातचीत कर पाएंगे, बल्कि उनके करियर के नए अवसर भी खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- IIT Delhi का खास Online Course, अब होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की पढ़ाई

Previous article बारसोई में धूमधाम से मनायी जा रही गणेश पूजा
Next article जीआर सूची से पीड़ितों व सामुदायिक किचन में अनियमितता, मुख्य पार्षद ने की शिकायत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel