[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions हिंदू, स्टीफंस, SRCC में कितने स्कोर पर मिलेगा एडमिशन? यहां देखें DU के इन कॉलेज की लिस्ट

हिंदू, स्टीफंस, SRCC में कितने स्कोर पर मिलेगा एडमिशन? यहां देखें DU के इन कॉलेज की लिस्ट

0
हिंदू, स्टीफंस, SRCC में कितने स्कोर पर मिलेगा एडमिशन? यहां देखें DU के इन कॉलेज की लिस्ट
हिंदू कॉलेज का कॉरिडोर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU North Campus Cut Off: एडमिशन मिलना और न मिलना कई बातों पर निर्भर करता है जैसे कि सीट की संख्या, कटऑफ, कोर्स, कॉलेज कैंपस. दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस हमेशा डिमांड में रहता है और यहां की कटऑफ भी हाई रहती है. नॉर्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस, SRCC (श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) आदि में जरनल कैटेगरी के लिए कटऑफ हमेशा हाई जाती है. यहां टॉप कोर्स में एममिशन पाने के लिए 98-99 परसेंटाइल तक की जरूरत होती है. आइए, विभिन्न कोर्सेज के लिए नॉर्थ कैंपस की कटऑफ देखें.

DU के नॉर्थ कैंपस के कॉलेज की लिस्ट

  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज
  • हिंदू कॉलेज
  • हंसराज कॉलेज
  • किरोड़ी मल कॉलेज
  • रामजस कॉलेज
  • मिरांडा हाउस
  • दौलत राम कॉलेज
  • श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB Khalsa College)
  • इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन
  • लेडी इरविन कॉलेज
  • स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL)
  • सत्यवती कॉलेज
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज
  • श्याम लाल कॉलेज
  • कालिंदी कॉलेज
  • महाराजा अग्रसेन कॉलेज

नोट: इसमें से कई कॉलेज ऑफ कैंपस में हैं और कुछ अलग जोन में लोकेटेड हैं.

डीयू के नॉर्थ कैंपस के टॉप कॉलेज का ट्रेंड देखें

डीयू के पहले राउंड के सीट एलोकेशन की लिस्ट के आधार पर यहां हम आपको नॉर्थ कैंपस के विभिन्न कॉलेज की कटऑफ बता रहे हैं. यह 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार दी गई है. हर साल कटऑफ घटती-बढ़ती रहती है.

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

डीयू के कटऑफ की बात करें तो Shri Ram College of Commerce हमेशा नंबर एक पर आता है. DU की ओर से 2025-26 के पहले राउंड का एलोकेशन स्कोर को देखें अगर तो जनरल कैटेगरी के लिए BCom (Hons) के लिए 917 के करीब था. वहीं BA (इकोनॉमिक्स) के लिए जरनल की कटऑफ 908 थी.

Hindu College

डीयू के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल Hindu College की कटऑफ भी काफी ऊंचा रहता है. 2025-26 के पहले राउंड के एलोकेशन स्कोर के अनुसार BA (Hons) Economics के लिए जनरल कैटेगरी का स्कोर 898 के करीब रहा. वहीं कई लोकप्रिय कोर्स में कटऑफ 900 पार है जैसे कि हिस्ट्री में 915 के करीब है, पॉलिटिकल साइंस में 951 के करीब है.

कोर्सएलोकेशन स्कोर (UR)
BA (Hons) Political Science950.58
BA (Hons) History914.38
BCom (Hons)912.22
BA (Hons) Sociology891.99
BA (Hons) Economics888.17
BA (Hons) English885.76
BA (Hons) Philosophy865.00

Miranda House

Miranda House में भी एडमिशन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है. पहले राउंड में BA (Hons) Economics के लिए जनरल कैटेगरी का एलोकेशन स्कोर 890 के करीब रहा. अन्य लोकप्रिय ऑनर्स कोर्स में भी कटऑफ काफी ऊंची रही. इंग्लिश का 864 के करीब, हिस्ट्री का 894, जीयोग्राफी का 889 और पॉलिटिकल साइंस का 925 है. सबसे ज्यादा कटऑफ पॉलिटिकल साइंस का ही है.

Hansraj College

Hansraj College में 2025-26 के पहले राउंड में BA (इकोनॉमिक्स) की कटऑफ 864 के आसपास है. वहीं इंग्लिश की कटऑफ 852 के करीब रहा, हिस्ट्री का 875, हिंदी का 644, BCom (Hons) का 901 के करीब रहा.

कोर्सएलोकेशन स्कोर (UR)
BCom (Hons)901.71
BA (Hons) History875.01
BA (Hons) Economics864.50
BA (Hons) English851.11
BA (Hons) Hindi644.38

Ramjas College

Ramjas College में पहले राउंड के अनुसार BA (Hons) Economics के लिए जनरल कैटेगरी का एलोकेशन स्कोर 842 रहा. यह कॉलेज भी नॉर्थ कैंपस के सबसे पसंदीदा कॉलेजों में शामिल है. पिछले साल के कटऑफ को देखें अगर तो इंग्लिश, हिस्ट्री की भी कटऑफ इसी आस-पास रही.

Daulat Ram College

Daulat Ram College में लोकप्रिय कोर्स के लिए भी अच्छा स्कोर जरूरी रहा. 2025-26 के पहले राउंड में कई प्रमुख कोर्स की कटऑफ 840+ से ऊपर रहा, जबकि कुछ ऑनर्स कोर्स में इससे अधिक स्कोर की जरूरत पड़ी.

St. Stephen’s College

St. Stephen’s College में पहले राउंड के एलोकेशन स्कोर सबसे अधिक रहे. BA (Hons) Economics के लिए जनरल कैटेगरी का स्कोर 904 के करीब रहा. यहां इंग्लिश ऑनर्स की काफी डिमांड है और पिछले साल इसका कटऑफ 927 के करीब गया था. इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री की भी कटऑफ 900 के पार थी. मैथ्स जैसे टफ विषय की कटऑफ भी 834 के करीब है.

SGTB. Khalsa College

SGTB Khalsa College में भी कॉमर्स और आर्ट्स कोर्स के लिए अच्छा एलोकेशन स्कोर देखने को मिला है. पहले राउंड में लोकप्रिय कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी का स्कोर लगभग 870- 890 के बीच रहा.

कैसे मिलता है DU यूजी कोर्स में एडमिशन?

आमतौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET UG Score के आधार पर मिलता है. CUET UG रिजल्ट आने के बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इसके लिए छात्रों को ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा. होम पेज पर Bulletin of Information की एक पीडीएफ में आपको डिटेल जानकारी मिल जाएगी.

DU UG Admission के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • CUET UG 2026 आवेदन संख्या (Application Number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि जरूरी हो)
  • साइन (यदि जरूरी हो)
  • वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड/अन्य सरकारी आईडी, यदि मांगा जाए)
  • SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD/CW/KM/Minority आदि आरक्षण श्रेणी का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • OBC-NCL और EWS अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित प्रारूप में वैध प्रमाणपत्र
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता सर्टिफिकेट
  • ECA या Sports कोटा के लिए संबंधित सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट/ट्रांसफर सर्टिफिकेट (कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के समय आवश्यक हो सकता है)
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट (यदि कॉलेज मांगे)

यह भी पढ़ें- बिना CUET के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा

Previous article श्रीलंका में बोकारो के मल्लिकार्जुन का जलवा, जंप रोप में दो स्वर्ण जीत भारत का बढ़ाया मान
Next article साड़ी में दिखना है स्लिम और स्टाइलिश? ट्राई करें ये 5 ब्लाउज डिजाइन्स
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel