[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions DU NCWEB Admission 2025: डीयू की स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट जारी, यहां करें चेक

DU NCWEB Admission 2025: डीयू की स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट जारी, यहां करें चेक

0
DU NCWEB Admission 2025: डीयू की स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट जारी, यहां करें चेक
DU NCWEB Admission 2025

DU NCWEB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने NCWEB Admission 2025 के लिए स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. यह मौका खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो पहले एडमिशन प्रक्रिया से वंचित रह गए थे. उम्मीदवार अब ncweb.du.ac.in पर जाकर कोर्स-वाइज और कॉलेज-वाइज कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं.

कब से शुरू होगा एडमिशन?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्पेशल ड्राइव कटऑफ के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को admission.du.ac.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और तय समय सीमा के भीतर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी.

किन कोर्सेज के लिए जारी हुई कटऑफ?

स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम दोनों के लिए जारी की गई है. इसमें सभी कैटेगरी – जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी – के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है.

बीकॉम कटऑफ (कुछ कॉलेजों की लिस्ट)

  • आर्यभट्ट कॉलेज – 45%
  • भारती कॉलेज – 45%
  • अदिति महाविद्यालय – 40%
  • भगिनी निवेदिता कॉलेज – 40%

बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री + पॉलिटिकल साइंस)

  • जेडीएम कॉलेज – 63%
  • देशबंधु कॉलेज – 48%
  • भगिनी निवेदिता कॉलेज – 40%
  • अदिति महाविद्यालय – 40%

बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स + पॉलिटिकल साइंस)

  • आर्यभट्ट कॉलेज – 50%
  • डीडीयू कॉलेज – 50%
  • अदिति महाविद्यालय – 40%
  • भगिनी निवेदिता कॉलेज – 40%

कैसे चेक करें कटऑफ लिस्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाएं.
  • BA या B.Com एडमिशन सेशन 2025-26 पर क्लिक करें.
  • पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर ओपन होगी.
  • अब ध्यान से कटऑफ चेक करें और जरूरत हो तो पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

इस स्पेशल ड्राइव का मकसद उन छात्रों को एडमिशन का एक और अवसर देना है जो पिछली बार किसी वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आवेदन कर लें.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article Buxar News: पुराने ट्रांसफार्मर में आयी तकनीकी गड़बड़ी
Next article समृद्धि कार्यक्रम में विद्यालय से बाहर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का निर्देश
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel