[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिना CUET के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा

बिना CUET के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा

0
बिना CUET के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

DU Admission Without CUET UG: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे कोर्स भी हैं, जिनके लिए CUET UG स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती. दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन कोर्सेज में 12वीं के आधार पर एडमिशन मिलता है यानी मेरिट के आधार पर एंट्री. अगर आपका भी CUET एग्जाम क्रैक नहीं हुआ है या आप इस बार किसी कारण से ये एंट्रेंस एग्जाम नहीं दे पाए थे लेकिन DU में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बताएंगे कि सीयूईटी यूजी के बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी में कैसे एडमिशन ले सकते हैं.

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में ले सकते हैं एडमिशन

अगर किसी कारणवश आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के रेगुलर कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाए हैं, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां प्रवेश के लिए CUET या किसी अन्य प्रवेश परीक्षा की जरूरत नहीं होती. 12वीं पास छात्र सीधे आवेदन कर सकते हैं. SOL में बीए (ऑनर्स), बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) समेत कई लोकप्रिय कोर्स उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि DU SOL की डिग्री भी दिल्ली यूनिवर्सिटी की रेगुलर डिग्री के समान मान्य होती है.

छात्राएं NCWEB के जरिए ले सकती हैं एडमिशन

छात्राओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) का नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बेहद शानदार ऑप्शन है. दिल्ली में रहने वाली छात्राएं सीयूईटी दिए बिना 12वीं के बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स के मार्क्स के आधार पर यहां एडमिशन ले सकती हैं. NCWEB हर साल कटऑफ लिस्ट जारी करता है. इसमें केवल शनिवार और रविवार को डीयू के रेगुलर कॉलेज (जैसे हंसराज, मिरांडा हाउस) में ही क्लासेज लगती हैं. यहां से छात्राएं BA और BCom जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकती हैं.

DU NCWEB Admission 2026 Details Check Here

DU NCWEB के लिए मास्टर्स कोर्स की लिस्ट

Du Admission For Girls
बिना cuet के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा 3

शॉर्ट टर्म और फॉरेन लैंग्वेज कोर्स का ऑप्शन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई नामी कॉलेज (जैसे सेंट स्टीफंस, रामजस, हंसराज और दौलत राम कॉलेज) हर साल पार्ट टाइम और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स (Short Term Course) निकालते हैं. इनमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चाइनीज जैसी विदेशी भाषाओं और डेटा साइंस या डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं. इनमें एडमिशन के लिए CUET स्कोर की जरूरत नहीं होती. कॉलेज 12वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकालते हैं. रेगुलर डिग्री के साथ या अलग से ये कोर्स करियर को मजबूत बूस्ट दे सकते हैं.

कैसे मिलता है दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन?

आमतौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET UG Score के आधार पर मिलता है. CUET UG रिजल्ट आने के बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इसके लिए छात्रों को ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा. होम पेज पर Bulletin of Information की एक पीडीएफ में आपको डिटेल जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए दौड़-भाग शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

Previous article कुरेठा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और फुट ओवरब्रिज की मांग तेज, सांसद को सौंपा ज्ञापन
Next article पटना में कहीं आंधी-पानी तो कहीं आसमान में छाए काले बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel