[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions DIT यूनिवर्सिटी देहरादून का 9वां दीक्षांत समारोह रहा खास, 1257 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट

DIT यूनिवर्सिटी देहरादून का 9वां दीक्षांत समारोह रहा खास, 1257 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट

0
DIT यूनिवर्सिटी देहरादून का 9वां दीक्षांत समारोह रहा खास, 1257 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट
DIT University Dehradun में 9वां दीक्षांत समारोह (Image: Instagram)

DIT University Dehradun 9th Convocation 2025: डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में वह दिन खास रहा, जब छात्रों की मेहनत को मंच पर पहचान मिली. 9वां दीक्षांत समारोह पूरे सम्मान और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. इस मौके पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनके साथ यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट अनुज अग्रवाल, प्रिंसिपल एडवाइजर एन रवि शंकर, वाइस चांसलर प्रो जी रघुरामा और प्रबंधन से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य भी समारोह का हिस्सा बने. हर तरफ खुशी, गर्व और उम्मीद का माहौल नजर आया.

DIT University Dehradun में 9वां दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जिसमें गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया. माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री लेने तक सीमित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने छात्रों से लगातार सीखते रहने और खुद पर भरोसा रखने की अपील की. राज्यपाल ने यह भी कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही छात्रों को असल जिंदगी की चुनौतियों से लड़ने की ताकत देती है.

यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां

वाइस चांसलर प्रो जी रघुरामा ने अपने स्वागत भाषण में यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों पर विस्तार से बात की. उन्होंने शिक्षा, रिसर्च, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों और फैकल्टी के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि डीआईटी यूनिवर्सिटी लगातार छात्रों को बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही है. साथ ही उन्होंने स्नातक होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

टॉपर्स को मिले पदक

DIT University के दीक्षांत समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्स के एकेडमिक टॉपर्स को कुल 31 पदक देकर सम्मानित किया गया. यह पल छात्रों के लिए गर्व और खुशी से भरा रहा. इसके अलावा 1,257 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्रियां प्रदान की गईं. खास बात यह रही कि 25 छात्रों को पीएचडी की डिग्री भी दी गई. जब छात्रों ने मंच पर जाकर अपनी डिग्री ली, तो उनके चेहरे पर मेहनत की खुशी साफ नजर आ रही थी.

यह भी पढ़ें: पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

Previous article मजदूर मोर्चा का धरना 335वें दिन भी जारी
Next article रामपुर में जीविका रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले में 1248 आवेदनों का पंजीयन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel