[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions झारखंड से करना है PG, ये है बेस्ट यूनिवर्सिटी, कम फीस में मिलती है हाई क्वालिटी एजुकेशन

झारखंड से करना है PG, ये है बेस्ट यूनिवर्सिटी, कम फीस में मिलती है हाई क्वालिटी एजुकेशन

0
झारखंड से करना है PG, ये है बेस्ट यूनिवर्सिटी, कम फीस में मिलती है हाई क्वालिटी एजुकेशन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CUJ Admission 2026: CUET PG का रिजल्ट आ चुका है. UGC की ओर से जारी लिस्ट, जिन में नीट पीजी के स्कोर पर एडमिशन ले सकते हैं, उसमें एक झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी शामिल है. अगर आप भी झारंखड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसेस, फीस डिटेल, अकैडमिक कल्चर आदि के बारे में बताएंगे.

कैसे मिलता है CUJ में एडमिशन?

CUJ के प्रोफेसर और पूर्व डीन मैनेजमेंट डॉ. भगवान सिंह ने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि CUJ में एडमिशन मुख्य रूप से CUET UG और CUET PG परीक्षा के आधार पर होता है.

Cuj की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
Cuj की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

वहीं टेक्निकल कोर्स में JEE Main परीक्षा के आधार पर एडमिशन मिलता है. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी रैंक और पसंद के अनुसार सीट अलॉट की जाती है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं.

CUJ में ऑफर किए जाने वाले कोर्स

CUJ की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार यहां कुल 25 विभाग हैं.

  • Anthropology and Tribal Studies
  • Business Administration
  • Civil Engineering
  • Computer Science & Engineering
  • Commerce and Financial Studies
  • Chemistry
  • Environmental Sciences
  • Economics & Development Studies
  • Energy Engineering
  • Education
  • English Studies
  • Far East Languages
  • Geoinformatics
  • Geography
  • Geology
  • Hindi
  • International Relations
  • Happiness and Holistic Well-Being
  • Life Sciences
  • Mass Communication
  • Mathematics
  • Metallurgical & Materials Engineering
  • Political Science & Public Administration
  • Physics
  • Performing Arts
  • Statistics

प्रोफेसर भगवान सिंह ने कहा कि CUJ में यूजी, पीजी, इंटीग्रेटेड कोर्स और पीएचडी के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. वर्तमान समय में CUJ में करीब 4000 के स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि CUJ का रिसर्च हाई क्वालिटी का होता है.

CUJ Fees Details: फीस डिटेल क्या है?

झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी की फीस अन्य प्राइवेट संस्थानों की तुलना में काफी कम है. प्रोफेसर भगवान सिंह ने कहा कि हमारे यहां के हर कोर्स की फीस अन्य प्राइवेट कॉलेज के की तुलना में सस्ती है.

Cuj Professor And Former Dean (Management) Dr. Bhagwan Singh
CUJ के प्रोफेसर और पूर्व डीन मैनेजमेंट डॉ. भगवान सिंह

एक आम जानकारी के अनुसार, कोर्स के अनुसार फीस अलग-अलग होती है, लेकिन एवरेज यह प्रति सेमेस्टर कुछ हजार से लेकर 20-25 हजार रुपये तक हो सकती है. हॉस्टल और अन्य सुविधाओं के लिए अलग से फीस ली जाती है.

कैसा है CUJ का अकैडमिक कल्चर?

प्रोफेसर भगवान सिंह ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) एक ऐसा संस्थान है, जो अपने पढ़ाई के माहौल के साथ-साथ प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि यहां का शैक्षणिक माहौल शानदार है. उन्होंने बताया कि CUJ में परीक्षा लेने का तरीका ऐसा है जो छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करता है. ईयर एंडर या सेमेस्टर परीक्षाओं के अलावा भी छोटे-छोटे सेशनल परीक्षाएं होती हैं. यूनिवर्सिटी की इस अप्रोच से स्टूडेंट्स पर बड़ी परीक्षाओं का सीधा बोझ नहीं पड़ता. यहां स्टूडेंट्स को रिसर्च से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा मिलती है.

Cuj (Pc-ऑफिशियल वेबसाइट)
Cuj (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

CUJ छात्रों की उपस्थिति को लेकर काफी सख्त है. यहां का नियम कहता है कि 100 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी है. स्पोर्ट्स, मेडिकल ग्राउंड और पर्सनल कारण जैसे ग्राउंड पर हर छात्र को 20 प्रतिशत तक की छूट मिलती है, जिसके लिए यूनिवर्सिटी को लिखित में बताना जरूरी है. वहीं 5 प्रतिशत उपस्थिति डीन और शिक्षक के ऊपर निर्भर करता है. संस्थान के अधिकारी भी स्टूडेंट्स की अटेंडेंस में बदलाव नहीं कर सकते हैं.

CUJ क्यों है बेस्ट ऑप्शन?

अगर किसी छात्र को सिर्फ डिग्री लेनी है तो भले वे किसी और यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करें. लेकिन अगर किसी को ज्ञान हासिल करना है तो उनके लिए CUJ बेस्ट ऑप्शन है. यहां प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाती है. ऐसे में अगर आप कम खर्च में क्वालिटी एजुकेशन चाहते हैं तो CUJ में एडमिशन लें. यहां छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की सुविधा है.

यह भी पढ़ें- IIM रांची का दबदबा, QS Executive MBA रैंकिंग 2026 में बनाई जगह

Previous article गया से सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- बिहार में शुरू हुआ अपराधियों का पिंडदान
Next article मजदूर दिवस बना ‘मजबूर दिवस’: गोवा में समुद्र की लहरों ने छीनी खूंटी के अरविंद की जिंदगी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel