[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions CUET UG Score: सीयूईटी स्कोर से बिहार की टॉप यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, यहां देखें डिटेल्स

CUET UG Score: सीयूईटी स्कोर से बिहार की टॉप यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, यहां देखें डिटेल्स

0
CUET UG Score: सीयूईटी स्कोर से बिहार की टॉप यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, यहां देखें डिटेल्स
CUET UG Score

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार कॉलेज और यूनिवर्सिटी की तलाश में हैं. ऐसे में बिहार में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए आज हम ऐसे कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे, जिनमें दाखिला CUET UG स्कोर के आधार पर मिलता है. 

CUET UG Score: सीयूईटी स्कोर के आधार पर इन प्रमुख यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला 

  • महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविय (मोतिहारी) 
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (गया जी) 
  • गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (रोहतास) 
  • डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय बिहार (वैशाली) 

Bihar University Admission: कैसे मिलेगा इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन 

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (मोतिहारी) – महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा पहुंचाना. यहां दाखिला पाने के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ट्रेडिशनल कोर्सेज जैसे कि ब बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, और जलवायु परिवर्तन अध्ययन जैसे कोर्सेज में भी डिग्री मिलती है. 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (गया जी) – सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में दाखिला पाने के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा देनी होती है. यहां बीए, बीएससी, बीकॉम आदि कोर्सेज में दाखिला मिलता है. इन सभी कोर्सेज में एडमिशन के लिए CUET UG Score अनिवार्य है।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (रोहतास) – गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में भी दाखिला CUET UG Score के आधार पर मिलेगा. हालांकि, परीक्षा देने के बाद कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. यहां बीए, बीएससी जैसे कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. 

डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय बिहार (वैशाली)- डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय बिहार से छात्र बीटेक की डिग्री भी हासिल कर सकते हैं. यहां दाखिला पाने के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा देनी होगी. यहां से सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर सकते हैं. वहीं अंग्रेजी और अन्य विषय जैसे कि इतिहास में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाती है.

Previous article ईरानी फौज के सामने घुटने पर बैठ रोने लगे अमेरिका के सैनिक, देखें 49 सेकेंड का वीडियो
Next article Sawan 2025 Recipe: सावन में बनाएं स्पेशल आलू मखाना की सब्जी, इस तरह से करें तैयार 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel