[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NTA नहीं जारी करेगा CUET UG कटऑफ, समझें कैसे मिलेगा कॉलेज

NTA नहीं जारी करेगा CUET UG कटऑफ, समझें कैसे मिलेगा कॉलेज

0
NTA नहीं जारी करेगा CUET UG कटऑफ, समझें कैसे मिलेगा कॉलेज
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन National Testing Agency यानी NTA करती है, लेकिन कॉलेजों में एडमिशन की कटऑफ NTA जारी नहीं करता. कटऑफ संबंधित विश्वविद्यालय और संस्थान खुद तय करते हैं. इसलिए छात्रों को अलग-अलग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी.

CUET UG में NTA का क्या होता है काम?

NTA का काम केवल CUET UG परीक्षा का आयोजन करना, आंसर की जारी करना और रिजल्ट घोषित करना होता है. परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड दिया जाता है.

इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय अपने नियमों के अनुसार पूरी करते हैं. यानी किस कॉलेज में कितने अंकों पर एडमिशन मिलेगा, इसका फैसला NTA नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी करती है.

फिर कटऑफ कौन जारी करता है?

CUET UG के जरिए एडमिशन देने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थान अपनी-अपनी कटऑफ जारी करते हैं.

उदाहरण के तौर पर अगर आपने दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी या इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आवेदन किया है तो इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी देखनी होगी. हर कॉलेज में सीटों की संख्या, छात्रों की पसंद और आवेदनों की संख्या अलग होती है. इसी वजह से सभी संस्थानों की कटऑफ भी अलग-अलग होती है.

कॉलेज कैसे मिलेगा?

CUET UG स्कोर जारी होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा. कई विश्वविद्यालय अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू करते हैं. इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन करना होता है.

विश्वविद्यालय मेरिट सूची तैयार करते हैं और उसी के आधार पर सीट आवंटित की जाती है अगर पहली मेरिट सूची में नाम नहीं आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई विश्वविद्यालय दूसरी, तीसरी और स्पॉट राउंड की सूची भी जारी करते हैं.

ऐसे चेक करें कॉलेज की कटऑफ

  • सबसे पहले उस विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जहां एडमिशन लेना चाहते हैं.
  • एडमिशन या CUET UG सेक्शन पर क्लिक करें.
  • Cut-Off, Merit List या Seat Allocation लिंक को खोलें.
  • संबंधित कोर्स और कैटेगरी की कटऑफ देखें.
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
  • काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख भी जरूर नोट कर लें.

CUET UG की गाइडलाइंस क्या है?

CUET UG का रिजल्ट आने के बाद केवल NTA की वेबसाइट देखने से काम नहीं चलेगा. जिस-जिस विश्वविद्यालय में आपने आवेदन किया है, उनकी वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

Image 1221
Nta का नियम

काउंसलिंग, मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें मिस न करें. जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और अपने स्कोर के अनुसार बैकअप कॉलेजों का विकल्प भी सोचकर रखें.

कुल मिलाकर, NTA CUET UG की कटऑफ जारी नहीं करता. कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालय की कटऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया पर नजर रखनी होगी. सही समय पर सही जानकारी मिलने से एडमिशन की राह काफी आसान हो सकती है.

यह भी पढ़ें: CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

Previous article बैंक में नौकरी दिलाने, NEET पास कराने का देते थे झांसा, ब्लैंक चेक-एडमिट कार्ड के साथ 5 शातिर पटना में पकड़ाए
Next article SIR से हटाये गये लोगों का सरकारी राशन बंद, दिल्ली पहुंचे याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया कोलकाता का रास्ता
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel