[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

0
CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स
क्लैट 2026 रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

CLAT 2026 Registration: अगर आप भी लॉ के कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLUs) ने क्लैट 2026 के रिजल्ट के साथ ही काउंसलिंग प्रोसेस भी शुरू कर दी है. अगर आप इस काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते तो इससे पहले काउंसलिंग का शेड्यूल, लास्ट डेट और रजिस्ट्रेशन शुल्क जैसी डिटेल्स के बारे में जान लें.

CLAT 2026 Registration: कब से शुरू हुई है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2025 (रात 10:00 बजे तक) तय की गई है.

CLAT 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन शुल्क क्या है?

क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस तय की गई है. जनरल कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 30 हजार की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, बीसी, EWS और PwD कैंडिडेट्स को 20 हजार रुपये की फीस जमा करनी होगी.

CLAT 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

रजिस्ट्रेशन के समय स्टूडेंट्स को इन डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा-

10वीं और 12वीं मार्कशीट
क्लैट 2026 का एडमिट कार्ड
प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
डोमिसाइल सर्टिफिकेट

क्लैट काउंसलिंग का शेड्यूल

क्लैट 2026 की काउंसलिंग टोटल पांच राउंड में होगी. पहली अलॉटमेंट लिस्ट 7 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी. इसके बाद दूसरी लिस्ट 22 जनवरी और तीसरी 5 फरवरी को आएगी. पहले तीन राउंड में जिन स्टूडेंट्स को सीट मिलेगी, उन्हें 24 अप्रैल 2026 तक यूनिवर्सिटी फीस जमा करनी होगी. चौथे और पांचवें राउंड की प्रक्रिया 15 मई 2026 को संपन्न होगी.

CLAT 2026 Registration: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.com पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर आपको लॉगिन करना होगा और अपनी डिटेल्स भरनी होगी.
  • इसके बाद कांउसलिंग राउंड के लिए रजिस्टर करें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
  • इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर दें.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- SSC CGL टियर 1 का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

Previous article Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: स्मृति ईरानी ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- तुलसी-मिहिर, शांति निकेतन से अलग हो जाती है
Next article Bihar News: खुशखबरी! खगड़िया–पूर्णिया फोरलेन का निर्माण बहुत जल्द होगा शुरू, कोसी–सीमांचल की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel