[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions सीबीएसई ने जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक 9वीं कक्षा के छात्र करा लें रजिस्ट्रेशन 

सीबीएसई ने जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक 9वीं कक्षा के छात्र करा लें रजिस्ट्रेशन 

0
सीबीएसई ने जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक 9वीं कक्षा के छात्र करा लें रजिस्ट्रेशन 
सीबीएसई कक्षा 9वीं रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन तथा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है. साथ ही सभी से कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके.

बिना विलंब शुल्क के एलओसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एलओसी 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है. इस अवधि में एलओसी जमा करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. यदि कोई स्कूल या अभिभावक समय पर एलओसी जमा नहीं कर पाते हैं, तो 3 से 11 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ इसे जमा कर सकते हैं. 

9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर

कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तय की गई है. इस अवधि तक रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. यदि रजिस्ट्रेशन समय पर नहीं हो पाता है, तो विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन 17 से 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं. 

डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी होगी

सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी अनिवार्य रूप से की जाएगी. कक्षा 10वीं और 12वीं के एलओसी का वेरिफिकेशन 13 से 27 अक्टूबर तक होगा. कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन 14 से 28 नवंबर तक किया जाएगा. बोर्ड ने कहा है कि सभी स्कूल और अभिभावक दस्तावेज जमा करने से पहले खुद भी पूरी जांच कर लें.

गलत कोड भरने से बदल सकता है विषय

CBSE ने एलओसी भरने को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने पांच विषयों के लिए अलग-अलग कोड जारी किए हैं.परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि यदि एलओसी में गलत कोड भरा गया तो छात्रों के विषय ही बदल सकते हैं. इसी कारण छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बोर्ड का कहना है कि लगातार इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र को भविष्य में नुकसान न झेलना पड़े.

यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, Critical Thinking पर आधारित होंगे 50% सवाल

Previous article Jolly LLB 3 Worldwide Collection: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया गदर, काजोल की हॉरर-थ्रिलर को धड़ल्ले से दी मात
Next article Durga Puja Mehndi Design: दुर्गा पूजा पर लगाएं यूनिक मेहंदी डिजाइन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel