[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BTech कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट हैं यूपी के 5 कॉलेज, Google में जॉब, लाखों का पैकेज

BTech कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट हैं यूपी के 5 कॉलेज, Google में जॉब, लाखों का पैकेज

0
BTech कंप्यूटर साइंस के लिए बेस्ट हैं यूपी के 5 कॉलेज, Google में जॉब, लाखों का पैकेज
BTech Computer Science के लिए यूपी का बेस्ट कॉलेज (सांकेतिक फोटो)

BTech Computer Science Top College: पिछले कुछ सालों से इंजीनियरिंग के अलग-अलग ब्रांच में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा पॉपुलर हो गई है. वजह भी है क्योंकि इसमें प्लेसमेंट बहुत अच्छे होते हैं और जॉब ऑप्शन भी ढेर सारे मिलते हैं. अगर आप भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं तो अच्छे कॉलेज का होना बहुत जरूरी है. खासकर उत्तर प्रदेश में कई अच्छे कॉलेज हैं, लेकिन इनमें से सबसे टॉप 5 कॉलेज कौन-कौन से हैं चलिए आसान भाषा में जानते हैं.

IIT बीएचयू में BTech Computer Science कोर्स

आईआईटी बीएचयू यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी सबसे पुराना और टॉप कॉलेज माना जाता है. यहाँ का कंप्यूटर साइंस ब्रांच बहुत अच्छा है. बीएचयू का इंफ्रास्ट्रक्चर दमदार है और प्लेसमेंट भी जबरदस्त होता है. टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon, और Infosys यहां से हर साल स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर देती हैं. अगर आपका जेईई एडवांस्ड में अच्छा स्कोर है तो IIT BHU जरूर एक बेहतरीन ऑप्शन है.

IIT कानपुर

आईआईटी कानपुर भी कंप्यूटर साइंस (BTech Computer Science) के लिए बहुत अच्छा कॉलेज माना जाता है. यहां पढ़ाई का माहौल बहुत प्रोत्साहित करने वाला होता है. लैब्स और रिसर्च की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं. प्लेसमेंट की बात करें तो IIT कानपुर के स्टूडेंट्स हर साल बड़े पैमाने पर टॉप कंपनियों में जॉब पाते हैं. खासकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में यहां से पास हुए स्टूडेंट्स की डिमांड बहुत ज्यादा है.

MNNIT इलाहाबाद

मोटिलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद (MNNIT Allahabad) भी कंप्यूटर साइंस के लिए जाना जाता है. यह एक सरकारी कॉलेज है और काफी पॉपुलर भी है. प्लेसमेंट अच्छी होती है और फीस भी काफी कम रहती है. यहां का स्टडी एनवायरनमेंट साधारण लेकिन प्रैक्टिकल अप्रोच पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. यहां प्लेसमेंट के लिए कई मल्टी नेशनल कंपनियां आती हैं.

IIIT लखनऊ

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ में भी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बहुत अच्छी चलती है. यह खासकर टेक्नोलॉजी फील्ड में फोकस्ड कोर्सेज करवाता है. यहां पर स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस (BTech Computer Science) के नए-नए टूल्स और टेक्नोलॉजी से वाकिफ करवाया जाता है. प्लेसमेंट के मामले में भी IIIT लखनऊ अच्छे स्टूडेंट्स को टॉप कंपनियों में भेजता है.

IIIT इलाहाबाद

IIIT इलाहाबाद भी कंप्यूटर साइंस (BTech Computer Science) में टॉप कॉलेज में गिना जाता है. यहां के कई छात्रों को Google में प्लेसमेंट मिला है. इसकी पढ़ाई में खास बात यह है कि इंडस्ट्री बेस्ड ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही रिसर्च का अच्छा माहौल भी है. प्लेसमेंट बहुत अच्छा होता है और स्टूडेंट्स को हर साल बड़ी कंपनियों में जॉब मिल जाती है. फीस भी दूसरे IIT के मुकाबले थोड़ी कम होती है.

यह भी पढ़ें: बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका

Previous article Samastipur News:डीएलएड परीक्षा में आरएल महतो कॉलेज ने लहराया परचम
Next article काॅलेज गेट पर पूर्वांचल दुर्गा मंदिर में होती है छह दशकों से मां दुर्गा की अराधना
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel