[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BTech Admission 2025: जोसा काउंसलिंग में नहीं मिला था NIT में दाखिला, अब मिल रहा दूसरा मौका, CSAB के लिए करें अप्लाई

BTech Admission 2025: जोसा काउंसलिंग में नहीं मिला था NIT में दाखिला, अब मिल रहा दूसरा मौका, CSAB के लिए करें अप्लाई

0
BTech Admission 2025: जोसा काउंसलिंग में नहीं मिला था NIT में दाखिला, अब मिल रहा दूसरा मौका, CSAB के लिए करें अप्लाई
BTech Admission 2025

BTech Admission 2025: जोसा काउसंलिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. हर साल जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों में कई सीटें खाली रह जाती हैं. सेल सीट एलोकेशन बोर्ड काउंसलिंग (CSAB) के द्वारा इन खाली सीटों को भरा जाता है. इस बार भी सीट खाली रह गई हैं, जिन्हें CSAB के तहत भरा जाएगा.

ऐसे स्टूडेंट्स जो चंद मार्क्स या रैंक से अपनी मनचाही सीट या कॉलेज पाने से चूक गए हैं, उनके पास एक और मौका है. CSAB के जरिए ऐसे विद्यार्थियों काउंसलिंग में शामिल होकर खुद के लिए कॉलेज चुन सकते हैं. 

CSAB Counselling 2025 Regsitration: 30 जुलाई से शुरू रजिस्ट्रेशन

CSAB काउंसलिंग में इस बार तीन महत्वपूर्ण राउंड होंगे. जेईई मेन (JEE Main 2025) स्कोर के जरिए दाखिला मिलेगा. CSAB के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई 2025 से शुरू होंगे. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स csab.nic.in पर जाएं और आवेदन करें. कैंडिडेट्स को 30 जुलाई को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली रह गई हैं. 

CSAB Counselling: जोसा काउंसलिंग वाले भी कर सकते हैं अप्लाई? 

ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling) के लिए आवेदन किया है, वे भी हतर कॉलेज या सीट्स पाने के लिए CSAB के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लेकिन ऐसे मामले में CSAB काउंसलिंग की सीट ही फाइनल मानी जाएगी. 

CSAB Counselling: सीसैब में इतने कॉलेज होंगे शामिल 

  • एनआईटी- 31 
  • ट्रिपलआईटी/आईआईईएसटी- 26
  • एसपीए- 3 
  • जीएफटीआई- 35 से ज्यादा 

इन सभी संस्थानों में CSAB के जरिए खाली रह गईं सीटों के तहत दाखिला लिया जाता है. 

BTech Admission CSAB Counselling: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स चुनें और फीस का भुगतान करें
  • सबमिट बटन दबाएं

यह भी पढ़ें- 12वीं के अंकों पर मिलेगा BTech कोर्स में दाखिला, 24 जुलाई से करें आवेदन

Previous article वृद्धा पेंशन घोटाला : निलंबित पंचायत सचिव पर चलेगी विभागीय कार्रवाई
Next article जमुई सांसद पहुंचे डोभी व बांकेबाजार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel