[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट 

0
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट 
सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

BSEB Simultala Class 11 Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के तहत संचालित Simultala Awasiya Vidyalaya में कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब छात्र-छात्राएं 21 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें और समय दिया गया है.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है. यहां प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाती है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.

बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बिहार बोर्ड ने इस संबंध में नोटिस जारी की है. बिहार बोर्ड ने कहा कि क्लास सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वी में एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ाकर 21 मई 2026 कर दिया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • बिहार बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र
  • निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी

कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं.
  • कक्षा 6 या कक्षा 11 एडमिशन लिंक पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी का सुनहार मौका, 10वीं पास आज से ही करें आवेदन

Previous article अमेजन सेल में सस्ते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर, ₹25,999 में मिल रहा लो-स्पीड मॉडल; नहीं पड़ेगी लाइसेंस की जरूरत
Next article पूर्णिया में 90 किलो गांजा के साथ अररिया के दो तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel