[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BSEB Registration: बोर्ड ने जारी किया विशेष निर्देश, इस तारीख तक भर सकेंगे 10वी-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म 

BSEB Registration: बोर्ड ने जारी किया विशेष निर्देश, इस तारीख तक भर सकेंगे 10वी-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म 

0
BSEB Registration: बोर्ड ने जारी किया विशेष निर्देश, इस तारीख तक भर सकेंगे 10वी-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म 
बिहार बोर्ड रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSEB Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. अब छात्र-छात्राएं 19 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है. समिति ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा फॉर्म केवल इसी रजिस्ट्रेशन कार्ड के आधार पर भरा जाएगा.

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य कोटि के छात्र-छात्राओं को 1010 रुपये
  • आरक्षित कोटि के छात्र-छात्राओं को 895 रुपये
  • इंटर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 1430 रुपये
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त अनुमति शुल्क 340 रुपये

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

समिति ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दो प्रकार के आवेदन पत्र पोर्टल पर अपलोड किए हैं.

सत्र 2025-26 के नियमित व स्वतंत्र विद्यार्थी – इनके लिए फॉर्म दो खंड (A और B) में होगा. खंड A में क्रमांक 1 से 15 तक का विवरण पहले से भरा रहेगा, जबकि विद्यार्थी केवल खंड B (क्रमांक 16 से 35) भरेंगे.

पूर्व सत्रों के रजिस्टर्ड और पात्र विद्यार्थी (कंपार्टमेंटल, समुन्नत, एकल विषय अंग्रेजी कोटि आदि) – इनके लिए आवेदन पत्र एकीकृत होगा, यानी खंड A और B अलग-अलग नहीं होंगे.

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके देना स्कूलों की जिम्मेदारी

विद्यालय प्रधान को समिति की वेबसाइट से मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड और परीक्षा आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध कराना होगा. सभी छात्र-छात्राओं को अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार ही फॉर्म भरना अनिवार्य है. यदि किसी विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो कॉलम 17 में इसकी घोषणा करनी होगी.

बोर्ड ने दिए विशेष निर्देश

जिन विद्यालयों की मान्यता रद्द हो चुकी है, उनके विद्यार्थियों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी निकटतम मान्यता प्राप्त विद्यालय से ऑनलाइन आवेदन भरवाने और शुल्क जमा कराने की व्यवस्था करेंगे. सभी विद्यालयों के प्रधान को सेंटअप परीक्षा और अनुपस्थित छात्रों की अलग-अलग सूची सॉफ्ट व हार्ड कॉपी में समिति कार्यालय में जमा करनी होगी.

बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म या शुल्क जमा करने में किसी तरह की असुविधा होने पर छात्र 0612-2232239 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Previous article Patna Airport News: त्योहारों में आसमान छूता किराया,पटना से हैदराबाद तक हवाई सफर 21 हजार रुपये का
Next article Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel