[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BRABU मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, UG कोर्स के लिए यहां करें अप्लाई

BRABU मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, UG कोर्स के लिए यहां करें अप्लाई

0
BRABU मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, UG कोर्स के लिए यहां करें अप्लाई
BRABU यूनिवर्सिटी कैंपस बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

BRABU Muzaffarpur UG Admission 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की तरफ से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस बार एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

BRABU Muzaffarpur Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. छात्र 25 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसी दिन तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख तय की गई है.

BRABU Muzaffarpur UG Admission 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट brabu.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UG Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

BRABU UG Admission 2026 Official Notification Check Here

एप्लीकेशन फीस

एडमिशन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा. सामान्य वर्ग और OBC वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है. वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट की मदद से फीस जमा कर सकते हैं.

कोर्स के अनुसार योग्यता

BA यानी आर्ट्स कोर्स में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास की हो. BSc में भी साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं BCom कोर्स के लिए 12वीं पास छात्रों को आवेदन का मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें: पटना यूनिवर्सिटी में UG-PG एडमिशन के लिए आवेदन 10 मई से, यहां देखें सीटों की संख्या

Previous article 22 साल की श्रेशी श्री ने कविता के जरिये पेश किया जिले का वैभव, ‘जमुई : एक दर्शन’ की हो रही चर्चा
Next article सरायकेला के कुचाई के पीएमश्री हाई स्कूल में पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel