[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026: बिहार के टॉप 5 नर्सिंग कॉलेज, यहां से करें BSc नर्सिंग

Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026: बिहार के टॉप 5 नर्सिंग कॉलेज, यहां से करें BSc नर्सिंग

0
Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026: बिहार के टॉप 5 नर्सिंग कॉलेज, यहां से करें BSc नर्सिंग
नर्सिंग स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026: अगर आपका सपना हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने का है, तो सबसे पहले सही कॉलेज चुनना जरूरी है. बिहार में पिछले कुछ सालों में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसकी सबसे बड़ी वजह हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ते नौकरी के अवसर हैं. आइए बिहार के टॉप नर्सिंग कॉलेज (Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026) के बारे में जानते हैं.

Bihar Top 5 Nursing Colleges 2026: AIIMS पटना में नर्सिंग

नर्सिंग की पढ़ाई की बात हो और AIIMS पटना का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह बिहार का सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान है. यहां एडमिशन ऑल इंडिया लेवल की प्रवेश प्रक्रिया के जरिए होता है. छात्रों को आधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और AIIMS अस्पताल में ही प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका मिलता है. कम फीस में बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर की वजह से हर साल हजारों छात्र यहां दाखिले का सपना देखते हैं.

AIIMS Patna Nursing Course Details Check Here

IGIMS पटना, क्लिनिकल एक्सपीरियंस में सबसे आगे

पटना स्थित IGIMS भी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए शानदार संस्थान माना जाता है. यहां का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को बड़े अस्पताल में रोजाना अलग-अलग मरीजों और बीमारियों को करीब से समझने का मौका मिलता है. इसी वजह से यहां पढ़ने वाले छात्रों का प्रैक्टिकल नॉलेज काफी मजबूत हो जाता है. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में यहां से पढ़े छात्रों की अच्छी डिमांड रहती है.

कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल का नर्सिंग कॉलेज

अगर आप निजी संस्थान में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल का कॉलेज अच्छा विकल्प हो सकता है. यह बिहार के पुराने और भरोसेमंद नर्सिंग संस्थानों में गिना जाता है. यहां सिर्फ किताबों की पढ़ाई पर नहीं, बल्कि मरीजों की देखभाल, अनुशासन और व्यवहारिक कौशल पर भी खास ध्यान दिया जाता है. कॉलेज का अपना अस्पताल होने की वजह से छात्रों को शुरुआत से ही प्रैक्टिकल सीखने का मौका मिलता है.

NMCH पटना, कम फीस में अच्छी पढ़ाई

अगर आप सरकारी कॉलेज में कम खर्च में नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो NMCH पटना एक अच्छा विकल्प है. यहां दाखिला BCECE के जरिए होता है. कॉलेज की फीस काफी किफायती है और छात्रों को अनुभवी डॉक्टरों व सीनियर नर्सों के साथ काम करने का मौका मिलता है. व्यस्त सरकारी अस्पताल से जुड़ा होने के कारण यहां इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर जैसी जरूरी चीजों की भी अच्छी ट्रेनिंग मिलती है.

NMCH Patna Nursing Course Details

नारायण नर्सिंग कॉलेज, सासाराम

रोहतास जिले के सासाराम में स्थित नारायण नर्सिंग कॉलेज भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. यह गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त है. कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब और अच्छी लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए भी बेहतर अवसर मिलते हैं, जिससे पढ़ाई के बाद नौकरी पाना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई

Previous article बाइक में आगे और पीछे अलग-अलग साइज के टायर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की इंजीनियरिंग
Next article मगध मेडिकल हॉस्पिटल के NICU में वीडियो बनाने को लेकर हंगामा, डॉक्टरों और युवक के बीच हुई बहस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel