[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार में सैनिक स्कूल में कितनी हैं सीटें, जानें कैसे होता है एडमिशन

बिहार में सैनिक स्कूल में कितनी हैं सीटें, जानें कैसे होता है एडमिशन

0
बिहार में सैनिक स्कूल में कितनी हैं सीटें, जानें कैसे होता है एडमिशन
Sainik School Admission के लिए फॉर्म भरते छात्र की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar Sainik School Admission 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए हर साल ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (NTA AISSEE 2026) का आयोजन किया जाता है. इसमें देशभर के सैनिक स्कूलों में एडमिशन होता है. इसमें एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को 30 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में होगा.

Bihar Sainik School Admission 2026: बिहार में सैनिक स्कूल

बिहार में दो सैनिक स्कूल पहले से हैं. एक नालंदा में और एक गोपालगंज जिले में. इसके अलावा क्लास 9 में एडमिशन के लिए पटना और समस्तीपुर जिले में दो नए सैनिक स्कूल के नाम इस साल के नोटिफिकेशन में दिए गए हैं. इनमें समस्तीपुर जिले में स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर का नाम है. वहीं, पटना में केशव सरस्वती विद्या मंदिर का नाम है.

नए सैनिक स्कूलों की लिस्ट

New Sainik School
बिहार में सैनिक स्कूल में कितनी हैं सीटें, जानें कैसे होता है एडमिशन 3

बिहार के सैनिक स्कूलों में कितनी है सीटें?

बिहार के गोपालगंज में स्थित सैनिक स्कूल में कुल 80 सीटें हैं. वहीं, नालंदा के सैनिक स्कूल में 85 सीटें हैं. इसके अलावा नए सैनिक स्कूलों में टेंटेटिव सीटों की लिस्ट जारी हुई है. इसमें समस्तीपुर जिले में स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में 65 सीटों और पटना के सैनिक स्कूल में 21 सीटें हो सकती हैं.

Sainik School Admission 2026 Notification यहां करें चेक

सैनिक स्कूलों में कैसे होगा एडमिशन?

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद जनवरी 2026 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को सैनिक स्कूलों में एडमिशन मिलता है. ऑफिशियल वेबसाइट में इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी, यहां से निकलते हैं अरबपति

सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए?

सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई है. उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में पूरी की जाएगी.

बिहार में कितने सैनिक स्कूल हैं?

बिहार में कुल चार सैनिक स्कूल शामिल हैं. इनमें पुराने दो स्कूल नालंदा और गोपालगंज में हैं, जबकि इस साल के नोटिफिकेशन के अनुसार पटना और समस्तीपुर जिले में दो नए सैनिक स्कूल जोड़े गए हैं.

बिहार के सैनिक स्कूलों में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

गोपालगंज सैनिक स्कूल में 80 सीटें, नालंदा सैनिक स्कूल में 85 सीटें, समस्तीपुर के सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में 65 सीटें और पटना के केशव सरस्वती विद्या मंदिर में 21 सीटें टेंटेटिव रूप से तय की गई हैं.

सैनिक स्कूल एडमिशन परीक्षा कब होगी?

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (AISSEE 2026) का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी और इसमें सफल उम्मीदवारों को सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा.

Previous article JNV Registration: जवाहर नवोदय विद्यालय में Admission पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
Next article Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में जुबानी जंग: पप्पू यादव ने कहा- साइको हो चुके हैं गिरिराज
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel