[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार नीट की पहली मेरिट लिस्ट, ये कॉलेज पहली पसंद

बिहार नीट की पहली मेरिट लिस्ट, ये कॉलेज पहली पसंद

0
बिहार नीट की पहली मेरिट लिस्ट, ये कॉलेज पहली पसंद
Bihar NEET UG Merit List मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो

Bihar NEET UG Merit List: बिहार में NEET UG 2025 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और वेटरनी कोर्स में प्रवेश के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) की तरफ से राज्य के 85 प्रतिशत सरकारी कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए यह लिस्ट जारी हुई है. इस लिस्ट में रैंक 4 के साथ मृणाल किशोर झा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.

NEET UG टॉपर्स की पहली पसंद

टॉप 150 में राज्य की दूसरी रैंक मुस्कान, तीसरी रैंक ऋषभ और चौथी रैंक आर्यन कुमार ने हासिल की. टॉप छात्रों की पहली पसंद PMCH पटना रही, दूसरी पसंद DMCH दरभंगा और तीसरी पसंद IGIMS, पटना रही. ये छात्र अब स्टेट काउंसलिंग में भाग लेंगे और अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेंगे.

NEET UG Counselling Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

  • NEET UG 2025 प्रवेश पत्र
  • NEET UG 2025 स्कोर कार्ड
  • मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा पास सर्टिफिकेट
  • इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा पास प्रमाण पत्र/अंक पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों के लिए आवश्यक सभी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार के 6 फोटो
  • UGMAC-2025 ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट
  • आधार कार्ड
  • बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म 1
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे PH/EWS प्रमाणपत्र

Bihar MBBS College Wise Seat: कॉलेज के अनुसार सीटें

कॉलेज का नामसीटें
PMCH, पटना165
DMCH, दरभंगा97
JLNMCH, भागलपुर98
NMCH, पटना124
SKMCH, मुजफ्फरपुर98
ANMSCH, गया98
IGIMS, पटना128
GMC, बेतिया102
BMIMS, पावापुरी102
JKTMC, मधेपुरा85
ESICMC, बिहटा50
GMC, पूर्णिया85
पटना डेंटल कॉलेज30
GDC रहुई, नालंदा85
कुल सीट1347

सभी उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटन के बाद रिपोर्टिंग सेंटर में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करनी होगी. यदि उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें फ्री एग्जिट मान लिया जाएगा और राउंड 2 में उन्हें फिर से चॉइस भरनी होगी. सभी पात्र उम्मीदवारों का सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार प्रशासन विभाग में 1481 पदों पर भर्ती शुरू, 45000 से शुरू होगी सैलरी

Previous article Voter Adhikar Yatra का आज 10वां दिन, सुपौल से शुरू होकर मधुबनी पहुंचेगा काफिला
Next article Garena Free Fire MAX रिडीम कोड 26 अगस्त: फ्री में पाएं डायमंड्स, गन्स स्किन्स और वाउचर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel