[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Bihar ITI CAT के लिए काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें चॉइस फिलिंग

Bihar ITI CAT के लिए काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें चॉइस फिलिंग

0
Bihar ITI CAT के लिए काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें चॉइस फिलिंग
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar ITI CAT Counselling 2026: बिहार आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ITI CAT 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही ऑनलाइन चॉइस फिलिंग का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने ITI CAT 2026 परीक्षा पास की है और रैंक कार्ड हासिल किया है, वे अब अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकते हैं.

इस बार बिहार आईटीआई में दाखिले के लिए कुल 33,108 सीटें उपलब्ध हैं. उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कैटेगरी और चॉइस फिलिंग के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी. अगर आप पहली बार काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

ऐसे करें Bihar ITI CAT 2026 Choice Filling

  • सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar ITI CAT Counselling 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • अब उपलब्ध संस्थानों और ट्रेड की सूची को ध्यान से देखें.
  • अपनी पसंद के कॉलेज और ट्रेड को प्राथमिकता के अनुसार चुनें.
  • चुनी गई चॉइस को सेव करें और उनकी क्रम संख्या को एक बार फिर जांच लें.
  • इसके बाद Choice Lock के विकल्प पर क्लिक करें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

Bihar ITI CAT 2026 Choice Filling Direct Link

काउंसलिंग शेड्यूल

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 22 जून से 1 जुलाई 2026 तक चलेगी. पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 8 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. पहले राउंड का अलॉटमेंट ऑर्डर 8 जुलाई से 13 जुलाई तक डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 13 जुलाई तक पूरी होगी.

इसके बाद दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 18 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. दूसरे राउंड का अलॉटमेंट ऑर्डर 18 जुलाई से 22 जुलाई तक डाउनलोड किया जा सकेगा और 21 से 22 जुलाई 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- नौकरी के साथ करें IIT Patna में पढ़ाई, AI और CSE में MTech का अवसर

Previous article ग्रामीणों ने जर्जर सड़क निर्माण की उठाई मांग, बीडीओ को सौंपा आवेदन
Next article चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश से बदलेगा भाग्य, पढ़ें कल 24 जून का राशिफल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel