[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका

बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका

0
बनना है इंजीनियर, अब तक नहीं मिला Admission, सिर्फ आपके लिए आखिरी मौका
बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BCECEB Bihar Engineering Counselling: बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बीटेक पाठ्यक्रम में बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए मॉपअप काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में आपके पास एक और मौका है. 

Bihar Engineering Counselling: छात्रों के लिए एक और मौका 

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बीटेक पाठ्यक्रम में बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए मॉप-अप काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. यह उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है, जिन्हें अब तक किसी भी राउंड में सीट अलॉट नहीं हो पाई है. 

पर्षद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मॉप-अप राउंड की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर पूरी की जाएगी. इसमें केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने BCECEB 2025 (PCM/PCMB ग्रुप) की परीक्षा दी है और पहले के किसी भी राउंड में सीट प्राप्त नहीं की है. 

कब आएगा रिजल्ट?

मॉप-अप राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और तय समय सीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

किसे मिलेगा मौका?

इस राउंड में उन्हीं छात्रों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें अभी तक सीट नहीं मिली है. ऐसे उम्मीदवार पहले ही किसी कॉलेज और ब्रांच में दाखिला ले चुके हैं, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे. 

BCECEB Bihar Engineering Counselling: क्यों है खास? 

बीटेक की बची हुई सीटों को भरने के लिए यह अंतिम मौका है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी च्वॉइस भरें और दस्तावेजों की जांच के लिए तैयार रहें. इस मॉप-अप राउंड से हजारों छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा. अब सभी की नजरें 18 सितंबर को जारी होने वाले प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर टिकी हैं. 

यह भी पढ़ें- अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

Previous article Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
Next article Anupama Maha Twists: ये शख्स अनुपमा को कहेगा बेशर्म मां, ख्याति का होगा पर्दाफाश, मीडिया हाउस को गौतम ने दी रिश्वत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel