[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

0
Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
Bihar DElEd Admission 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB की तरफ से DElEd Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अब जो भी छात्र दो साल के डीएलएड कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस बार की एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में.

बिहार डीएलएड एडमिशन (Bihar DElEd Admission 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक होगा.

Bihar DElEd Admission 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर DElEd Admission 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी डिटेल्स भरें.
  • लॉगइन करके आवेदन फॉर्म पूरी जानकारी के साथ भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

BSEB Bihar DElEd Admission 2026 Application Form यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.

BSEB DElEd Admission Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

डीएलएड में आवेदन करने के लिए कुछ बेसिक योग्यता जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 17 साल तय की गई है. इससे कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे.

BSEB ने दी जानकारी

BSEB DElEd Entrance Date: एग्जाम कब होगा?

BSEB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. एग्जाम डेट और सिटी की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी. इसलिए रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें.

यह भी पढ़ें: बिहार का टॉप बीटेक कॉलेज, Microsoft से Amazon जैसी कंपनी का बना फेवरेट

Previous article Modern Indian Baby Names: अगर आप स्पेशल नाम ढूंढ रहे हैं तो ये मॉडर्न इंडियन बेबी नेम्स जरूर देखें
Next article Gold Silver Price: ब्याज दर कम होने से सोने-चांदी के दामों में उछाल, क्या यह निवेश का सही समय है?
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel