[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार डीएलएड एडमिशन की सेकेंड लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

बिहार डीएलएड एडमिशन की सेकेंड लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

0
बिहार डीएलएड एडमिशन की सेकेंड लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
Bihar DElEd स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar DElEd 2nd Selection List OUT: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से डीएलएड एडमिशन के लिए सेकेंड सेलेक्शन लिस्ट जारी हो गई है. एडमिशन लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bsebdeled.com पर जाना होगा. बिहार डीएलएड प्रवेश शेड्यूल 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन लेना चाहते हैं.

Bihar DElEd 2nd Selection List कैसे चेक करें

बिहार डीएलएड में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 29 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी. अब काउंसलिंग में सेलेक्शन की सेकेंड लिस्ट जारी हो गई है.

  • सबसे पहले बिहार डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “DElEd Counselling 2025” या “2nd Selection List” से जुड़ा लिंक दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद Login / Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी डीएलएड सेकेंड सेलेक्शन लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
  • लिस्ट में अपना नाम, कॉलेज और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें.

Bihar DElEd Admission 2025 Selection 2nd List Check Here

इन तारीखों का रखें ध्यान

शेड्यूल के अनुसार पहली चयन सूची 11 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी. इसके बाद चयनित उम्मीदवार 11 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने का समय मिला. इसी अवधि में स्लाइड अप प्रक्रिया की अंतिम तिथि भी 18 दिसंबर तय की गई थी, जिन अभ्यर्थियों को विकल्प बदलना है वे 18 से 19 दिसंबर 2025 तक चॉइस फिलिंग कर सकते थे.

दूसरी चयन सूची 21 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है और इसके लिए एडमिशन 21 से 26 दिसंबर 2025 तक होगा. इसके बाद तीसरी चयन सूची 3 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. तीसरे राउंड में चयनित उम्मीदवार 3 से 8 जनवरी 2026 तक नामांकन ले सकेंगे. अंत में सभी प्रशिक्षण संस्थानों को 9 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज, जानें एडमिशन, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की डिटेल्स

Previous article Aloo Gajar Matar Sabji: सर्दियों में लंच या डिनर में जरूर ट्राई करें आलू गाजर मटर की सब्जी, ऐसे करें तैयार
Next article Indian Railway: सुरक्षित यात्रा के लिए नोट कर लें ये ट्रेन हेल्पलाइन नंबर, फटाफट मिलेगी मदद
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel