[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई

JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई

0
JEE Main नहीं दिया तो भी टेंशन नहीं! बिहार की इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से करें CS की पढ़ाई
MGCU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

Bihar BTech College: अगर आपने JEE Main नहीं दिया है या आपका स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है, तो भी इंजीनियरिंग करने का मौका आपके पास है. बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (MGCU) में CUET UG स्कोर के आधार पर बीटेक (BTech) में एडमिशन दिया जाता है.

CUET UG स्कोर से मिलता है BTech में एडमिशन

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के तहत बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – CSE) कोर्स संचालित किया जाता है. इस कोर्स में प्रवेश CUET UG के स्कोर के आधार पर दिया जाता है.

Mgcu ऑफिशियल वेबसाइट का नोटिस (Pc-ऑफिशियल वेबसाइट)
MGCU ऑफिशियल वेबसाइट का नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

MGCU में कितनी लगती है कंप्यूटर साइंस की फीस? 

MGCU से कंप्यूटर साइंस करना है तो बता दें कि यहां की फीस 25,218 रुपये है जोकि सेमेस्टर वाइज है. फीस संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट देखें. 

Mgcu Fees Details
देखें फीस डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

MGCU के इंजीनियरिंग स्कूल में इंजीनियरिंग के कितने डिपार्टमेंट हैं?

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के तहत कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग (CS&IT), लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग, मीडिया स्टडीज विभाग में कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

कौन-कौन से कोर्स संचालित होते हैं?

  • BTech (Computer Science and Engineering)
  • MTech (Computer Science and Engineering)
  • BJMC
  • MJMC
  • BLISc
  • MLISc
  • MPhil
  • PhD

यूनिवर्सिटी में कितने कोर्स उपलब्ध हैं?

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही है. विश्वविद्यालय में वर्तमान में 4 स्नातक (UG) कार्यक्रम, 22 स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम, 19 एमफिल कार्यक्रम, 20 पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. ये सभी कार्यक्रम 7 स्कूलों और 20 शिक्षण विभागों के अंतर्गत संचालित होते हैं.

अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं और JEE Main नहीं दे पाए हैं, तो महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (MGCU) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां CUET UG के माध्यम से BTech में प्रवेश लेकर आप केंद्रीय विश्वविद्यालय से टेक्निकल एजुकेशन हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढे़ं- 7 हजार रैंक पार फिर भी IIT पटना में कंप्यूटर साइंस! देखें JoSAA राउंड 2 कटऑफ

Previous article ITR भरते वक्त हो गई चूक? टेंशन मत लीजिए, अभी भी है सुधारने का मौका
Next article राम मंदिर चंदा विवाद : VHP अध्यक्ष की मांग- केजरीवाल और प्रियंका गांधी के बयान हों दर्ज
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel