[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के कॉलेज में सुपर ऑफर, BTech के बीच अभिनव को मिला Google में इंटर्नशिप का मौका

बिहार के कॉलेज में सुपर ऑफर, BTech के बीच अभिनव को मिला Google में इंटर्नशिप का मौका

0
बिहार के कॉलेज में सुपर ऑफर, BTech के बीच अभिनव को मिला Google में इंटर्नशिप का मौका
Bihar Best College IIT Patna के स्टूडेंट अभिनव गुप्ता (Photo Source: Social Media)

Bihar Best College: बिहार का एक कॉलेज IIT पटना अपने प्लेसमेंट और इंटर्नशिप रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में रहता है. इस कॉलेज के कई छात्रों को Google जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप और Placement ऑफर मिला है. यही वजह है कि इस कॉलेज को बिहार का सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज (Bihar Best College) कहा जाता है. आइए इस कॉलेज के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

Bihar Best College: बिहार का टॉप कॉलेज

इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में बिहार की राजधानी पटना में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) का कद काफी बढ़ गया है. हाल ही में जारी NIRF Ranking 2025 में आईआईटी पटना को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में रैंक 34 के बाद रैंक 19 मिला है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) ने इस साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले साल यह देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वें स्थान पर था लेकिन इस बार IIT Patna ने कड़ी मेहनत करके 19वीं रैंक हासिल कर ली. केवल एक साल में 15 पायदान ऊपर आना उसके बढ़िया शिक्षा सिस्टम, अच्छे रिसर्च काम और अनुभवी फैकल्टी की वजह से संभव हो सका है.

Google पहुंचे अभिनव

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) के स्टूडेंट अभिनव गुप्ता को गूगल में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है. LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, अभिनव गुप्ता लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2022 में बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया. उनका बीटेक साल 2026 में पूरा होगा.

इस साल मई महीने में उनका चयन Google में इंटर्नशिप के लिए हो गया. वो गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के तौर पर जुड़े. उन्होंने चार महीने यानी मई 2025 से अगस्त 2025 तक यहां इंटर्नशिप किया. IIT पटना की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते यह जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन

Previous article गिरधरियां मोड़ पर जलजमाव व सड़क पर फैले कचरे से लोग परेशान
Next article धनबाद के वासेपुर में NIA की रेड, शाहबाज अंसारी के घर से मिले भारी मात्रा में कैश, मशीन से हुई नोटों की गिनती
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel