[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Google Microsoft में प्लेसमेंट देते हैं बिहार के ये कॉलेज, BTech CSE के लिए बेस्ट, देखें लिस्ट

Google Microsoft में प्लेसमेंट देते हैं बिहार के ये कॉलेज, BTech CSE के लिए बेस्ट, देखें लिस्ट

0
Google Microsoft में प्लेसमेंट देते हैं बिहार के ये कॉलेज, BTech CSE के लिए बेस्ट, देखें लिस्ट
Bihar Best College: कैंपस में नजर आ रहे छात्रों की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar Best College: बिहार में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए कुछ कॉलेज ऐसे हैं जो प्लेसमेंट के मामले में पूरे देश में नाम कमाए हुए हैं. अगर आप BTech CSE में दाखिला लेना चाहते हैं और भविष्य में Google, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में जॉब पाना चाहते हैं, तो ये कॉलेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.

Bihar Best College: IIT Patna

IIT Patna अपने छात्रों के लिए टॉप लेवल प्लेसमेंट ऑफर करता है. यहां का हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ से भी ज्यादा है. बड़े-बड़े कंपनी जैसे Google, Amazon, Jaguar Land Rover Technology और Flipkart यहां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इसके अलावा, इंटर्नशिप के लिए Google, Samsung और Discovery जैसी कंपनियां भी यहां आती हैं. IIT Patna में दाखिला लेने के लिए JEE Main और JEE Advanced क्वालिफाई करना जरूरी है.

NIT Patna

NIT Patna का कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट भी प्लेसमेंट के लिए बहुत फेमस है. यहां का सबसे हाई पैकेज 50 लाख प्रति साल तक जाता है. टॉप टेक कंपनी जैसे Google, Microsoft, JP Morgan और HP यहां के छात्रों को हायर करती हैं. NIT Patna में दाखिला लेने के लिए JEE Main क्वालिफाई करना और JoSAA या CSAB काउंसलिंग में भाग लेना जरूरी है.

IIIT Bhagalpur में शानदार प्लेसमेंट

IIIT Bhagalpur CSE में एडमिशन के लिए 10+2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी है और JEE Main क्वालिफाई करना होगा. यहां का हाईएस्ट पैकेज 83 लाख प्रति साल तक है. टॉप कंपनियों में Amazon, Microsoft, Synopsys, Grow और National Instrument शामिल हैं. सीट अलॉटमेंट JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए होती है.

IIIT Bhagalpur Campus Placement Statistics PDF

BIT Patna में Google का प्लेसमेंट

BIT Patna का BTech CSE प्रोग्राम भी बहुत पॉपुलर है. यहां का सबसे हाई पैकेज 34.44 लाख रुपये 2024 में मिला है. छात्रों का चयन JEE Main रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए होता है. Google, Amazon, Jio, CGI और HDFC Bank जैसी बड़ी कंपनियां यहां के छात्रों को हायर करती हैं.

MIT Muzaffarpur में लें एडमिशन

MIT Muzaffarpur भी बिहार के उन कॉलेजों में शामिल है जहां CSE छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट मिलता है. यहां के छात्रों को टॉप टेक कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं. एडमिशन प्रक्रिया और प्लेसमेंट कंपनियों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती है.

हालांकि, बिहार में बहुत से ऐसे भी कॉलेज हैं जहां टॉप लेवल की कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इनमें बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जैसे कॉलेज का नाम भी शामिल है.

रिपोर्ट: राज नंदिनी मिश्रा

यह भी पढ़ें: IIT को टक्कर देता है ये कॉलेज, CS और इस ब्रांच को मिला लाखों का प्लेसमेंट 

Previous article Samastipur News:विभूतिपुर में धूमधाम से मनाया गया ””””दीपदान उत्सव””””
Next article Samastipur News:महागठबंधन की कार्यकर्ताओं की बैठक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel