[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

0
JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar Best College: आज के समय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सही कॉलेज का चुनाव बहुत जरूरी होता है. बिहार में स्थित Indian Institute of Information Technology Bhagalpur यानी IIIT भागलपुर, JEE Main के जरिए BTech में एडमिशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट और मजबूत करियर का मौका मिलता है.

Bihar Best College: IIIT भागलपुर में एडमिशन

IIIT भागलपुर में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है. इसके लिए छात्रों को Joint Seat Allocation Authority यानी JoSAA और Central Seat Allocation Board यानी CSAB के जरिए आवेदन करना होता है. छात्रों को पहले JoSAA या CSAB की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और ब्रांच का चुनाव करना होता है.

IIIT Bhagalpur BTech Admission Process Check Here

IIIT Bhagalpur Fees: कितनी है बीटेक की फीस?

IIIT भागलपुर में पहले सेमेस्टर की फीस लगभग 1,62,719 रुपये है. यह सभी कैटेगरी के लिए समान है. पहले साल के छात्रों के लिए हॉस्टल लेना जरूरी होता है. हॉस्टल फीस लगभग 38,000 होती है, जिसमें मेस चार्ज भी शामिल है. कुछ खास मामलों में छूट दी जा सकती है.

Iiit Bhagalpur Fees Structure
Iiit bhagalpur fees structure

कॉलेज छात्रों को सरकारी और प्राइवेट स्कॉलरशिप दिलाने में भी मदद करता है. पिछले साल करीब 80 प्रतिशत छात्रों को स्कॉलरशिप मिली थी. इसके अलावा बैंक से बिना गारंटी के एजुकेशन लोन भी आसानी से मिल जाता है. इन्हीं कारणों IIIT भागलपुर बिहार के बेस्ट कॉलेजों (Bihar Best College) की लिस्ट में शामिल है.

शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर होता जा रहा है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को IT कंपनियों, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छी नौकरियां मिलती हैं. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का देखा गया है. BTech कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट पैकेज मिला. यहां 27 कंपनियां 20 लाख से ज्यादा कै प्लेसमेंट ऑफर कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: 2 पीस से ज्यादा नहीं मिलता, Girls Hostel की स्टूडेंट्स ने खोली BHU की पोल

Previous article वैलेंटाइन डे को बनाएं अपनी लाइफ का सबसे बड़ा दिन, इन फिल्मी तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज
Next article पप्पू यादव को तीनों केस में कोर्ट से मिली बेल, अब जेल से आ सकते हैं बाहर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel