[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Bihar BEd की 7823 सीटें खाली, दो राउंड के बाद 78.9% सीटों पर एडमिशन

Bihar BEd की 7823 सीटें खाली, दो राउंड के बाद 78.9% सीटों पर एडमिशन

0
Bihar BEd की 7823 सीटें खाली, दो राउंड के बाद 78.9% सीटों पर एडमिशन
Bihar BEd Admission 2025

Bihar BEd Admission 2025: बिहार बीएड एडमिशन 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में सेकेंड राउंड की एडमिशन प्रक्रिया 2 अगस्त को समाप्त हो चुकी है. इस राउंड में कुल 15732 स्टूडेंट्स को सीट आवंटित की गई थी. हालांकि इनमें से केवल 8358 छात्रों ने ही अपना दाखिला सुनिश्चित किया. इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने या तो सीट नहीं ली या अन्य विकल्प को प्राथमिकता दी.

Bihar BEd Admission 2025: कुल 78.9% सीटें भरी

राज्य में बीएड की कुल 37,150 सीटें हैं. अभी तक केवल 29,327 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है. यानी करीब 78.9 प्रतिशत सीटों पर स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है. सेकेंड राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 7823 सीटें खाली रह गई हैं.

Bihar BEd Admission 2025 2nd Round Counselling Cutoff

Bihar BEd College List: बिहार में कितने कॉलेज?

कॉलेज का नाम
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर
भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी, ललू नगर, मधेपुरा
जय प्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा
के. एस. डी. संस्कृत यूनिवर्सिटी, दरभंगा
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा
मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया
मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी, पटना
मुंगेर यूनिवर्सिटी, मुंगेर
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना
पटना यूनिवर्सिटी, पटना
पूर्णिया यूनिवर्सिटी, पूर्णिया
तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी, भागलपुर
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा

तीसरे राउंड की उम्मीद

अब जब सेकेंड राउंड के बाद भी हजारों सीटें खाली रह गई हैं, तो उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरा राउंड भी आयोजित किया जा सकता है. इससे उन छात्रों को मौका मिलेगा जो अब तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए हैं. राज्य सरकार और नोडल एजेंसी जल्द ही इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी कर सकती है. अगर तीसरा राउंड होता है तो यह कई स्टूडेंट्स के लिए अंतिम अवसर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: SSC चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी! कहा- गड़बडियां हुईं, लेकिन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी जिम्मेदारी

Previous article Viral Video : दोस्त की जान बचाने के लिए लहरों से भिड़ गया दोस्त, वीडियो देख लोग कर रहे हैं सच्ची दोस्ती की तारीफ
Next article Vastu Tips: वास्तु दोषों से मुक्ति, घर की नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें?
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel