[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Bihar 11th Admission Merit List: बिहार 11वीं में दाखिले की दूसरी लिस्ट जारी, इस तारीख तक करा लें एडमिशन 

Bihar 11th Admission Merit List: बिहार 11वीं में दाखिले की दूसरी लिस्ट जारी, इस तारीख तक करा लें एडमिशन 

0
Bihar 11th Admission Merit List: बिहार 11वीं में दाखिले की दूसरी लिस्ट जारी, इस तारीख तक करा लें एडमिशन 
Bihar 11th Admission Merit List

Bihar 11th Admission Merit List: बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई करनी है तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार के 10+2 स्कूलों में इंटर में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आज यानी कि मंगलवार को जारी कर दी गई है. मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (www.ofssbihar.net) पोर्टल के पर 11 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. 

Bihar 11th Admission Merit List: 19 जुलाई तक ले लें एमडिशन 

एडमिशन लेने के लिए छात्रों को इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करना होगा. विद्यार्थियों को अपनी यूजर आईडी डालकर लेटर को अपलोड करना होगा. 19 जुलाई तक आवंटित संस्थानों में छात्र-छात्राओं को एडमिशन लेना होगा. 

Bihar 11th Admission: करीब 18 लाख छात्र-छात्राओं को होगा एडमिशन 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 10 हजार प्लस टू स्कूलों (Bihar School) में 17.50 लाख से अधिक सीटों पर 11वीं में एडमिशन होगा. बोर्ड ने कहा कि जिनका नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे 15-19 जुलाई तक नया विकल्प भर सकते हैं. सभी छात्र-छात्रा कम-से-कम 10 और ज्यादा-से-ज्यादा 20 विकल्प भर सकते हैं. इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी लिस्ट में जगह दी जाएगी. दोबारा विकल्प भरने के लिए कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है. 

Bihar 11th Admission: सभी स्कूल पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी 

सभी 10+2 स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे एडमिशन के अगले ही दिन पोर्टल पर स्टूडेंट्स की लिस्ट अपलोड करें. लिस्ट अपलोड करने में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Bihar 11th Admission: स्लाइड अप का विकल्प चुनें

वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जो दूसरी लिस्ट में आवंटन से असंतुष्ट हैं वे स्लाइड अप विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. स्लाइ अप का विकल्प भी 19 जुलाई तक चुनना है. स्लाइड अप विकल्प के तहत छात्र को वही संस्थान मिलेगा जो उन्होंने आवेदन के वक्त चुना है. नए संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा. हालांकि, ऐसे छात्र पहले वहां एडमिशन ले लें जहां उनका चयन हुआ है. अगर कोई छात्र आवेदन नहीं लेता है तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. इस संस्थान में एडमिशन करान के बाद ही कैंडिडेट्स तीसरी चयन लिस्ट जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में दाखिला ले पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- DU Admission 2025: डीयू के Kirori Mal College में ये है CUET कटऑफ सच! एडमिशन के लिए High कंप्टीशन

Previous article Mokama Munger Highway: NH-80 पर सफर करने वालों को नहीं झेलना पड़ेगा जाम, यहां बाईपास बनाने की है योजना
Next article Foods To avoid during Sawan: सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकता है धार्मिक दोष
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel