[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions छात्रों के लिए खुशखबरी! BHU में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की तैयारी शुरू, 1580 सीटों पर होगा एडमिशन

छात्रों के लिए खुशखबरी! BHU में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की तैयारी शुरू, 1580 सीटों पर होगा एडमिशन

0
छात्रों के लिए खुशखबरी! BHU में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की तैयारी शुरू, 1580 सीटों पर होगा एडमिशन
BHU (फोटो क्रेडिट -आधिकारिक तस्वीर)

BHU PhD Admission: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीएचडी प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार लगभग 1580 सीटें पीएचडी कार्यक्रमों (PhD Courses Seats in BHU) के लिए आरक्षित की गई हैं. विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों, संकायों और केंद्रों से खाली सीटों की सूची मंगवाई जा चुकी है. इन सूचियों के आधार पर विद्यावारिध परिषद (विद्वत परिषद) की आगामी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा कि किस विभाग में कितनी सीटें होंगी. 

BHU PhD Course: पिछले सत्र से अटकी है दाखिले की प्रक्रिया 

बीएचयू में पिछले सत्र का पीएचडी प्रवेश भी अभी UGC की रोक के कारण अटका हुआ है. इससे छात्रों में चिंता का माहौल था. वहीं अब इस सूचना से कि बीएचयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, छात्रों को राहत मिलेगी. विश्वविद्यालय ने कहा है कि इस सत्र से महिला महाविद्यालय, दक्षिण परिसर और BHU से संबद्ध कॉलेजों में भी पीएचडी कार्यक्रम शुरू होंगे, जिससे कुछ विभागों में सीटों में इजाफा संभव है.

BHU PhD Admission: 1580 सीटों पर पीएचडी में दाखिला

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश (BHU PhD Admission) के लिए हर साल लगभग 1580 सीटें जारी की जाती हैं. प्रोफेसर के अलावा एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पास पीएचडी अभ्यर्थियों का एक निर्धारित कोटा होता है. शिक्षकों की तरफ से दी गई सीट उपलब्धता के आधार पर उनकी संख्या का निर्णय किया जाता है. 

BHU Admission: प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी हो

छात्रों की बेचैनी पिछले सत्र में प्रवेश न होने या प्रक्रिया में देरी की वजह से बढ़ी हुई है. इन सबके बीच विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी हो और समय रहते पूरी हो. विभाग हाल ही में मिली रिक्तियों के डाटा पर काम कर रहे हैं ताकि समय पर बुलेटिन जारी हो सके. 

यह भी पढ़ें- पटना की इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 23 से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल

Previous article Aaj ka Vrishchik Rashifal: किसी भी बहस में न पड़ें, यहां देखें आज 18 सितंबर 2025 का वृश्चिक राशिफल
Next article Aaj ka Kark Rashifal: कड़ी मेहनत रंग लाएगी , यहां से जानें आज 18 सितंबर 2025 का कर्क राशिफल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel