[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा

तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा

0
तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा
BHU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

BHU IIRF Ranking 2026: देश के फेमस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) Ranking 2026 जारी कर दी गई है. इस साल इंजीनियरिंग संस्थानों में IIT Bombay ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि यूनिवर्सिटी कैटेगरी में JNU टॉप पर है. वहीं BHU ने भी यूनिवर्सिटी कैटेगरी में टॉप 10 में जगह बनाई है. लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल BHU की रैंक पिछड़ गई.

2025 की तुलना में घटी BHU की रैंकिंग

इस बार की रैंकिंग में Banaras Hindu University को झटका लगा है. वर्ष 2025 की IIRF रैंकिंग में यूनिवर्सिटी कैटेगरी में BHU तीसरे स्थान पर था, लेकिन 2026 की रैंकिंग में यह दो स्टेप नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इससे देश की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में BHU का दबदबा कुछ कम होता दिखाई दे रहा है.

2025 टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट (Pc-Iirf Ranking ऑफिशियल वेबसाइट)
2025 टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट (PC-IIRF Ranking ऑफिशियल वेबसाइट)

IIRF Ranking 2026: टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

रैंकविश्वविद्यालय
1जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
2दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
3जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
4हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH)
5बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
6अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
7केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान (CURAJ)
8केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब (CUP)
9केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश
10इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक

BHU में कौन-कौन से यूजी कोर्स मिलते हैं?

BHU में CUET UG स्कोर के आधार पर कई तरह के यूजी कोर्स मिलते हैं, जिनमें BA (Hons) Social Sciences, BCom (Hons), BSc (Hons), BSc Agriculture, BA LLB (इंटीग्रेटेड), BFA, BPA, BVoc और शास्त्री (ऑनर्स) आदि. BHU में साइंस से लेकर कला जगत तक कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

BHU में एडमिशन कैसे मिलता है?

BHU में कई यूजी कोर्सेज में एडमिशन CUET UG के जरिए होता है. छात्रों को सबसे पहले CUET UG परीक्षा देनी होती है और संबंधित कोर्स के लिए निर्धारित विषयों का चयन करना होता है. CUET रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को BHU के एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद मेरिट, सीट उपलब्धता और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है.

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग में IIT Bombay का दबदबा, यूनिवर्सिटी में JNU आगे, देखें IIRF रैंकिंग की पूरी लिस्ट

Previous article निःशुल्क नाव सेवा के निर्देश के बावजूद घाटों पर इंतजार को मजबूर यात्री, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Next article ITR भरने से पहले चेक करें ये स्कीम, आधी कमाई पर टैक्स बचाने का सबसे आसान तरीका 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel