[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best MBBS College: AIIMS देवघर में कितनी है एमबीबीएस की सीटें, जानें NEET में कितने मार्क्स पर एडमिशन

Best MBBS College: AIIMS देवघर में कितनी है एमबीबीएस की सीटें, जानें NEET में कितने मार्क्स पर एडमिशन

0
Best MBBS College: AIIMS देवघर में कितनी है एमबीबीएस की सीटें, जानें NEET में कितने मार्क्स पर एडमिशन
Best MBBS College AIIMS Deoghar

Best MBBS College: देशभर में AIIMS को मेडिकल में टॉप माना जाता है. AIIMS देवघर भी इसी प्रतिष्ठा का हिस्सा है. यहां हर साल नीट यूजी स्कोर के माध्यम से MBBS में एडमिशन मिलता है. चलिए विस्तार से समझते हैं: झारखंड के बेस्ट मेडिकल कॉलेज की बात करें तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Deoghar) में एडमिशन ले सकते हैं. आइए इस कॉलेज की सीटों और फीस की डिटेल्स जानते हैं.

Best MBBS College AIIMS Deoghar: बेस्ट एमबीबीएस कॉलेज

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) देवघर, झारखंड राज्य में स्थित एक उभरता हुआ मेडिकल कॉलेज है, जो केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. यह संस्थान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया गया है.

AIIMS Deoghar Admission Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

AIIMS Deoghar MBBS Seats: कितनी है एमबीबीएस की सीटें?

AIIMS देवघर में फिलहाल MBBS की कुल 125 सीटें हैं. इनमें से कुछ सीटें आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS के लिए होती हैं. हर साल NEET परीक्षा के जरिए ही इन सीटों पर एडमिशन होता है. नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद इस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

AIIMS देवघर में एडमिशन के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को आमतौर पर 620 – 650+ अंक की आवश्यकता होती है. OBC और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होती है. हालांकि कट ऑफ और एडमिशन की डिटेल्स के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाना होगा.

AIIMS देवघर न केवल झारखंड बल्कि पूर्वी भारत के लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है. यहां से MBBS करने वाले छात्र देश और विदेश में मेडिकल करियर बना सकते हैं. यह संस्थान शोध, चिकित्सा और सेवा तीनों क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.

AIIMS Deoghar Fee: कितनी है फीस?

क्रमांकमद का नामराशि (₹)मद का नामराशि (₹)
1पंजीकरण शुल्क (Registration Fee)25.00हॉस्टल किराया (Hostel Rent*)990.00
2सावधि धनराशि (Caution Money)100.00जिमखाना शुल्क (Gymkhana Fee)220.00
3ट्यूशन शुल्क (Tuition Fee)1350.00पॉट फंड (Pot Fund)1320.00
4प्रयोगशाला शुल्क (Laboratory Fee)90.00बिजली शुल्क (Electricity Charges)198.00
5छात्र संघ शुल्क (Student Union Fee)63.00मेस सुरक्षा (वापसी योग्य)500.00
6हॉस्टल सुरक्षा (वापसी योग्य)1000.00
अन्य मदों का कुल 4228.00 शैक्षणिक मदों का कुल1628.00
कुल योग5856.00

साल 2024 के फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, एम्स देवघर में एडमिशन फीस 5,856 रुपये है. वहीं, मेस की फीस 10,500 रुपये थी. इसके अलावा सिक्योरिटी के तौर पर 3,000 रुपये जमा करने होंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्रों को हॉस्टल फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे.

ये भी पढ़ें: NEET UG में पूरे 720 मार्क्स, गुनमय को रैंक 1, AIIMS दिल्ली में एडमिशन

नोट: एम्स देवघर में एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त डेटा के आधार पर तैयार किया गया है. प्रभात खबर की तरफ से कुछ अतिरिक्त नहीं जोड़ा गया है.

Previous article चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा
Next article महाकुंभ में मौत और मुआवज़े का महाझूठ! अखिलेश ने उठाए 7 ज़हरीले सवाल – जवाब दे मोदी सरकार!
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel