[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions इंजीनियरिंग और आर्ट्स के लिए बेस्ट है ये कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस

इंजीनियरिंग और आर्ट्स के लिए बेस्ट है ये कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस

0
इंजीनियरिंग और आर्ट्स के लिए बेस्ट है ये कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस
कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Official Website)

Best College Admission Episode 7: जादवपुर यूनिवर्सिटी देश की टॉप सरकारी यूनिवर्सिटीज में से एक मानी जाती है. यह खासतौर पर इंजीनियरिंग, आर्ट्स और साइंस के कोर्स के लिए बहुत फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस यूनिवर्सिटी को स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में नंबर 1 रैंक मिला है. कम फीस और बेहतरीन प्लेसमेंट की वजह से हर साल हजारों स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेना चाहते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के सातवें एपिसोड में जादवपुर यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसेस को जानते हैं. 

कौन-कौन से कोर्स मिलते हैं?

जादवपुर यूनिवर्सिटी (Best College Admission) में आपको कई तरह के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स मिलते हैं, जैसे 

  • इंजीनियरिंग (BTech) – कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल 
  • आर्ट्स (BA) – इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस 
  • साइंस (BSc) – फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स 
  • PG Courses – MA, MSc, MTech

जरूरी योग्यता (Eligibility)

  • BTech के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स होना जरूरी है. 
  • WBJEE क्वालिफाई करना होगा. 
  • BA/BSc के लिए 12वीं पास होने चाहिए. 
  • पीजी कोर्स के लिए स्टूडेंट ग्रेजुएट होने चाहिए. 

BTech के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट jadavpuruniversity.in पर जाएं. 
  • Apply Online या Registration पर क्लिक करें. 
  • अपनी सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

Best College Admission: जादवपुर यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

जादवपुर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2023 में यहां का एवरेज पैकेज लगभग 7 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, वहीं 2022 में कंप्युटर साइंस में इंजीनियरिंग में 29 लाख रुपये देखा गया. 2025 में CSE ब्रांच का प्लेसमेंट रेट 94% रहा. यहां टॉप कंपनी जैसे  Facebook, Amazon, Google, Microsoft, D.E. Shaw, Goldman Sachs, Samsung और Wipro स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

यह भी पढ़ें: बिना JEE के मिलता है इस कॉलेज में एडमिशन, NIRF रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel