[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best BTech College: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन

Best BTech College: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन

0
Best BTech College: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन
Best BTech College IIT BHU Admission (फोटो क्रेडिट- BHU IIT Instagram)

Best BTech College: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी IIT BHU देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. यहां एडमिशन के लिए उम्मीदवार को JEE Advanced परीक्षा पास करनी होती है. हर साल कटऑफ रैंक अलग-अलग होती है, जो सीट की संख्या, कैंडिडेट्स की संख्या और परीक्षा के स्तर पर निर्भर करती है. बता दें कि IIT BHU में बीटेक के कई ब्रांच में दाखिला होता है. यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए भी काफी मशहूर है.

Best BTech College IIT BHU Cutoff: कितना रैंक पर एडमिशन?

सामान्य वर्ग के छात्रों को BTech में एडमिशन के लिए टॉप 10,000 रैंक के अंदर रहना जरूरी होता है, लेकिन ब्रांच के हिसाब से यह रैंक बदलती है. जैसे Computer Science के लिए कटऑफ रैंक लगभग 900 से 1200 के बीच होती है. Electrical Engineering के लिए रैंक 3000 से 4000 तक जाती है. वहीं, Mechanical Engineering में 4000 से 6000 के बीच रैंक पर एडमिशन मिल सकता है.

आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST और OBC के लिए रैंक की सीमा थोड़ी अधिक होती है. इससे उन्हें थोड़ा फायदा मिलता है. हालांकि, बेहतर ब्रांच के लिए कम रैंक होना जरूरी होता है. हालांकि, ये रैंक पिछले कुछ सालों के एडमिशन प्रोसेस पर तैयार हुआ है.

IIT BHU की एक साल की फीस

IIT BHU में पढ़ाई का कुल खर्च भी छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अहम सवाल होता है. सामान्य वर्ग (General/EWS/OBC) के लिए BTech कोर्स की एक साल की फीस लगभग 2,00,000 से 2,25,000 रुपये के बीच होती है. इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, लाइब्रेरी चार्ज और अन्य सुविधा शुल्क शामिल होते हैं. फीस स्ट्रक्चर देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

IIT BHU BTech Admission Fees Structure यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

वहीं, SC/ST और PwD वर्ग के छात्रों को ट्यूशन फीस में पूरी छूट मिलती है. उन्हें केवल हॉस्टल, मेस और अन्य जरूरी शुल्क देना होता है, जो कि लगभग 20,000 रुपये से 30,000 रुपये् सालाना होता है. छात्रों को इंस्टीट्यूट की तरफ से स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता भी दी जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत मिलती है.

IIT BHU Category Wise Fees: कैटेगरी वाइज फीस डिटेल्स

आईआईटी बीएचयू में कैटेगरी वाइज फीस स्ट्रक्चर साल 2019-20 के लिए उपलब्ध है. इसमें तीन कैटेगरी में फीस लिया जाता है. पहली कैटेगरी जनरल, ओबीसी और EWS की होती है, जिसमें फैमिली इनकम 5 लाख से अधिक होने पर कुल एक सेमेस्टर की फीस 1,21,464 रुपये होती है.

जिन छात्रों की फैमिली इनकम 1 लाख से 5 लाख रुपये तक होती है. उनकी फीस 54,798 रुपये हर सेमेस्टर की होती है. वहीं, 1 लाख से कम इनकम वालों की फीस 21,465 रुपये होती है. ये फीस स्ट्रक्चर साल 2019-20 के आधार पर तैयार है. लेटेस्ट फीस स्ट्रक्चर वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें: सरकारी बैंक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, इस दिन होगा क्लर्क और PO Exam

Previous article Raid 2 Box Office: 120 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 फ्लॉप या हिट, 41 दिनों में कमा डाले इतने करोड़
Next article Viral Video: पानी के अंदर हिप्पो ने की जमकर मस्ती, लगाई बैक डाइव, मन मोह लेगा यह वीडियो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel