[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट

Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट

0
Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट
Best BTech College

Best BTech College: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए छात्र बीटेक कोर्स में एडमिशन लेते हैं. इसमें छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस ब्रांच है. ऐसे में अगर आप झारखंड में रहकर बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स करना चाहते हैं तो यहां आपको बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट मिल जाएगी. साथ ही कॉलेज में एडमिशन और प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी देख सकते हैं.

Best BTech College: झारखंड के बेस्ट कंप्यूटर साइंस कॉलेज

IIIT Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Ranchi) अपने इंजीनियरिंग कोर्स को लेकर मशहूर है. यह कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. इस कॉलेज में इंजीनियरिंग के कई ब्रांच मौजूद है. यहां बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में कुल 120 सीटें हैं. इस कॉलेज में कोर्स की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iiitranchi.ac.in विजिट करें.

IIT ISM Dhanbad

इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो झारखंड के धनबाद में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (IIT ISM Dhanbad) का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है. कई इंजीनियरिंग कोर्स कराने वाले इस संस्थान में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स काफी मशहूर है. यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट भी BTech Computer Science Branch से ही रहा है

आईआईटी धनबाद में कैंपस प्लेसमेंट के लिए टॉप मल्टी नेशनल कंपनियां आती हैं. यहां गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से भी प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हो चुके हैं. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iitism.ac.in पर जाना होगा.

NIT Jamshedpur

झारखंड के खूबसूरत शहर जमशेदपुर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Jamshedpur) का कैंपस बेहद शानदार है. यहा कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट प्लेसमेंट 82 लाख रुपये का देखा गया है. एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को प्लेसमेंट सेशन में मल्टी नेशनल कंपनियों में जॉब मिली है.

ये भी पढ़ें: April Holiday Calendar 2025: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की मौत के बाद ये शख्स रूही का बनेगा सपोर्ट सिस्टम, दादीसा मारेगी ताना
Next article Eye Blinking Reason: आंखों का फड़कना सिर्फ इत्तेफाक नहीं! जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel