[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best BTech College: छोड़ें IIT दिल्ली बॉम्बे का झंझट, बिहार के इन 4 कॉलेज से करें BTech, प्लेसमेंट लाखों में

Best BTech College: छोड़ें IIT दिल्ली बॉम्बे का झंझट, बिहार के इन 4 कॉलेज से करें BTech, प्लेसमेंट लाखों में

0
Best BTech College: छोड़ें IIT दिल्ली बॉम्बे का झंझट, बिहार के इन 4 कॉलेज से करें BTech, प्लेसमेंट लाखों में
Best BTech College (फोटो साभार NIT पटना वेबसाइट)

Best BTech College: 12वीं के बाद अगर इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं को बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर पता कर लें. बिहार में बीटेक कोर्स के लिए कई कॉलेज और टॉप इंस्टीट्यूट हैं. आर्थिक चुनौतियों और छंटनी के बावजूद ये कॉलेज बेस्ट प्लेसमेंट के लिए ही मशहूर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार में बीटेक के लिए बेस्ट कॉलेज कौन-कौन से हैं. साथ ही कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस पर भी नजर डालते हैं.

NIT Patna

बिहार में बीटेक करने के लिए कई बेस्ट कॉलेज हैं. राजधानी पटना में ही कई कॉलेज हैं. कैंपस प्लेसमेंट के लिहाज से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना का नाम काफी मशहूर है. NIT Patna में Dual Degree के तौर पर बीटेक+एमटेक इंजीनियरिंग कोर्स 5 साल और 10 सेमेस्टर में कराए जा रहे हैं. इस कॉलेज में Microsoft, Google, PayTM जैसी कंपनियों ने भी प्लेसमेंट में जॉब ऑफर किए हैं.

IIT पटना

बिहार की राजधानी पटना में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं. यह कॉलेज मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. इस कॉलेज के 7 छात्रों को रक्षा मंत्रालय में जॉब मिली है. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट- iitp.ac.in पर जाना होगा.

IIIT भागलपुर

बिहार के भागलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Bhagalpur) भी इंजीनियरिंग के लिए शानदार विकल्प है. यहां बीटेक के सभी ब्रांच उपलब्ध हैं. इस कॉलेज में पिछले साल का हाईएस्ट प्लेसमेंट 46 लाख रुपये का देखा गया था. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iiitbh.ac.in पर जाएं.

MIT मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में स्थित मुजफ्फरपुर इंस्टीट्युट ऑफ टेक्नोलॉजी का नाम BTech Course के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज के कई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है. यहां टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयल और विप्रो जैसी कंपनियों से जॉब ऑफर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Best MBA College: टॉप प्लेसमेंट के लिए मशहूर है झारखंड का ये कॉलेज, छात्रों को मिली Google, Microsoft में जॉब

Previous article डिप्टी सीएम से मिल समस्याओं से कराया अवगत
Next article छात्राओं को सड़क सुरक्षा व प्राथमिक उपचार की मिली जानकारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel